लखीमपुर कांडः आरोपी जुनैद को कंधे पर टांग कर ले जाती दिखी पुलिस, भाजपा विधायक ने वीडियो ट्वीट किया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: September 15, 2022 12:51 PM2022-09-15T12:51:52+5:302022-09-15T12:55:18+5:30

लखीमपुर खीरी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) संजीव सुमन ने कहा, "हमने घटना के बाद रातभर चले तलाशी अभियान के दौरान जुनैद, सोहेल, हाफिजुर रहमान, करीमुद्दीन, आरिफ और छोटू को गिरफ्तार किया है।"

Lakhimpur incident Police seen carrying accused Junaid on his shoulder BJP MLA tweeted video | लखीमपुर कांडः आरोपी जुनैद को कंधे पर टांग कर ले जाती दिखी पुलिस, भाजपा विधायक ने वीडियो ट्वीट किया

लखीमपुर कांडः आरोपी जुनैद को कंधे पर टांग कर ले जाती दिखी पुलिस, भाजपा विधायक ने वीडियो ट्वीट किया

Highlightsएसपी ने दावा किया कि जुनैद और सोहेल के दोनों मृतक बहनों के साथ प्रेम संबंध थे।जुनैद और सोहेल ने कबूल किया है कि उन्होंने दोनों लड़कियों के साथ दु्ष्कर्म करने के बाद उनका गला घोंट दिया।

लखीमपुरः उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में दो दलित बहनों का रेप कर उनकी लाश को पेड़ पर लटका देने के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कुल छह आरोपियों को यूपी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस बीच भाजपा के विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने एक वीडियो ट्वीट किया है जिसमें पुलिसकर्मी आरोपी जुनैद को कंधे पर टांग कर ले जाते दिख रहे हैं।

इस वीडियो को साझा करते हुए भाजपा विधायक ने लिखा- लखीमपुर का हैवान जुनैद। वीडियो में जुनैद लड़खड़ाता दिख रहा है। ऐसा प्रतित हो रहा है कि उसके पैरों में चोट लगी है। पुलिसकर्मी उसे कंधे पर सहारा देकर ले जाते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि लोकमत इस वीडियो की सत्यता का दावा नहीं करता है।

लखीमपुर खीरी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) संजीव सुमन ने कहा, "हमने घटना के बाद रातभर चले तलाशी अभियान के दौरान जुनैद, सोहेल, हाफिजुर रहमान, करीमुद्दीन, आरिफ और छोटू को गिरफ्तार किया है।" एसपी ने दावा किया कि जुनैद और सोहेल के दोनों मृतक बहनों के साथ प्रेम संबंध थे।

उन्‍होंने कहा, "प्रारंभिक जांच के अनुसार, जुनैद और सोहेल के कहने पर दोनों बहनें बुधवार दोपहर अपने घर से निकली थीं। हाफिजुर रहमान भी जुनैद और सोहेल के साथ मौजूद था। जुनैद और सोहेल ने कबूल किया है कि उन्होंने दोनों लड़कियों के साथ दु्ष्कर्म करने के बाद उनका गला घोंट दिया।” बृहस्पतिवार को पुलिस ने इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

 

Web Title: Lakhimpur incident Police seen carrying accused Junaid on his shoulder BJP MLA tweeted video

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे