15 साल के लड़के से पहले किया रेप, फिर कर दी हत्या, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप

By अनुराग आनंद | Published: February 5, 2021 08:49 AM2021-02-05T08:49:49+5:302021-02-05T08:58:28+5:30

संदिग्ध आरोपी 15 वर्षीय लड़के को अपने साथ ननकाना साहिब ले गया, जहां उसके साथ पहले बलात्कार किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई। बाद में लड़के का शव शेखूपुरा में स्थानीय प्रशासन को मिला।

Lahore 15-year old boy raped, murdered over blocking a boy on PUBG | 15 साल के लड़के से पहले किया रेप, फिर कर दी हत्या, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप

सांकेतिक तस्वीर (फाइल फोटो)

Highlightsआरोपियों ने 13 जनवरी को लड़के का अपहरण कर लिया था।आरोपियों में से एक ने पबजी गेम पर ब्लॉक करने की वजह से ऐसा किया। पुलिस ने कहा कि इस मामले में जांच चल रही है।

लाहौर: एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, लाहौर के रायविंड इलाके में एक 15 वर्षीय लड़के से बलात्कार और हत्या के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। संदिग्धों ने कथित तौर पर किशोर के साथ बलात्कार किया और उसकी हत्या कर दी।

टाइम्स नाऊ के अनुसार, आरोपियों ने 15 साल के लड़के के साथ इस जघन्य अपराध को इसलिए अंजाम दिया क्योंकि उसने ऑनलाइन पबजी गेम ऐप (PUBG) पर आरोपियों में से एक को ब्लॉक कर दिया था। लड़का उस शख्स के साथ पब्जी नहीं खेलना चाहता था।

बता दें कि रायविंड सिटी पुलिस ने कहा कि आरोपियों ने 13 जनवरी को लड़के का अपहरण कर लिया था। वे पीड़ित को ननकाना साहिब ले गए, जहां उसके साथ पहले बलात्कार किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई। बाद में उनका शव शेखूपुरा में मिला।

शव को कब्जे में लेने के बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन ने संदिग्ध के डीएनए नमूने को आगे की जांच के लिए फॉरेंसिक लैब में भेज दिया है। पुलिस ने कहा कि इस मामले में जांच चल रही है।

पाकिस्तान में हर रोज 8 बच्चों के साथ यौन उत्पीड़न की घटना

अगस्त में एनजीओ साहिल की एक रिपोर्ट में खुलासा किया गया था कि पाकिस्तान में 2020 की पहली छमाही में हर रोज 8 बच्चों के साथ यौन उत्पीड़न की घटना कमसे कम हो रही थी, जबकि इस दौरान कुल 1,489 बच्चों का यौन शोषण किया गया था। ध्यान देने वाली बात यह है कि पीड़ितों में 785 लड़कियां और 704 लड़के शामिल हैं।

पाकिस्तान में भी दुर्व्यवहार पीड़ितों के सर्वाधिक मामले किसी परिचितों ने ही अंजाम दिए थे-

किसी दूसरे देशों की तरह ही पाकिस्तान में भी दुर्व्यवहार पीड़िताओं या पीड़ितों के परिवारों में से करीब 822 मामले ऐसे थे, जिसमें परिचित लोगों ने ही यौन उत्पीड़न को अंजाम दिया था। इसके अलावा, 135 मामले ऐसे थे जिसमें अजनबी ने यौन उत्पीड़न करने का प्रयास किया था या किया था। साफ है कि परिचित लोगों द्वारा ही इस तरह की घटना को अधिक बार अंजाम दिया गया है। 

जानें किस उम्र में सर्वाधिक यौन उत्पीड़न के पीड़ितों की संख्या है-

रिपोर्ट में कहा गया है कि 98 मामलों में, पीड़ितों की उम्र एक से पांच साल के बीच थी। वहीं 331 मामलों में वे छह से 10 साल की उम्र के बीच थे। जबकि 11 से 15 साल के बीच के पीड़ितों की संख्या में सर्वाधिक लड़के व लड़कियां शामिल थे। इस उम्र के पीड़ितों की संख्या 490 थी। 

Web Title: Lahore 15-year old boy raped, murdered over blocking a boy on PUBG

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे