Kozhikode: महिला कर्मचारी से दुष्कर्म करने की कोशिश, खुद को बचाने के लिए पहली मंजिल से कूदी?, होटल संचालक देवदास अरेस्ट, दो साथी रियाज और सुरेश फरार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: February 5, 2025 03:47 PM2025-02-05T15:47:48+5:302025-02-05T15:48:30+5:30

Kozhikode: पुलिस ने बताया कि देवदास शनिवार रात महिला कर्मचारी के कमरे में घुस गया था। पुलिस ने बताया कि घटना के दौरान मौजूद आरोपी के दो साथी रियाज और सुरेश फरार हैं।

Kozhikode Attempt rape female employee she jumped first floor save herself Hotel operator Devdas arrested two accomplices Riyaz and Suresh absconding | Kozhikode: महिला कर्मचारी से दुष्कर्म करने की कोशिश, खुद को बचाने के लिए पहली मंजिल से कूदी?, होटल संचालक देवदास अरेस्ट, दो साथी रियाज और सुरेश फरार

सांकेतिक फोटो

Highlightsगिरफ्तारी के लिए पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।पीछा किया और बीच रास्ते में बस रुकवाकर उसे पकड़ लिया।आरोपी को बुधवार तड़के मुक्कम पुलिस थाने लाया गया।

Kozhikode: कर्नाटक के त्रिशूर जिले से एक होटल संचालक को गिरफ्तार किया गया जिस पर आरोप है कि उसने एक महिला कर्मचारी से दुष्कर्म करने की कोशिश की और खुद को बचाने के लिए वह पहली मंजिल से कूद गयी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। आरोपी की पहचान देवदास के रूप में हुई है। आरोपी देवदास को मुक्कम पुलिस ने मंगलवार रात एक बस यात्रा के दौरान कुन्नमकुलम से गिरफ्तार किया। एक सूत्र ने कहा कि जांचकर्ताओं को आरोपी की गतिविधियों के बारे में सूचना मिली और पुलिस कर्मियों की एक टीम ने उसका पीछा किया और बीच रास्ते में बस रुकवाकर उसे पकड़ लिया।

आरोपी को बुधवार तड़के मुक्कम पुलिस थाने लाया गया। पुलिस ने बताया कि देवदास शनिवार रात महिला कर्मचारी के कमरे में घुस गया था। पुलिस ने बताया कि घटना के दौरान मौजूद आरोपी के दो साथी रियाज और सुरेश फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।

महिला ने पुलिस को बताया कि यौन शोषण के प्रयास से बचने के लिए उसने पहली मंजिल से कूदने का फैसला किया। इस दौरान उसे गंभीर चोटें आईं। कन्नूर के पय्यनूर की रहने वाली महिला कुछ महीने पहले ही देवदास के होटल में काम करने आई थी। महिला ने यह बयान दिया कि जब वह अपने कमरे में फोन पर वीडियो गेम देख रही थी।

तब तीनों आरोपी उसके कमरे में घुस आए और उसे अपने बचाव के लिए कूदने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं दिखा। पड़ोसियों और स्थानीय लोगों ने महिला की चीखें सुनी और तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया। देवदास को महिला के परिवार द्वारा वीडियो जारी करने के बाद गिरफ्तार किया गया।

वीडियो में आरोपियों द्वारा किए गए शोषण के प्रयास और महिला के कूदने की घटना दिखाई दे रही थी। पुलिस ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। होटल मालिक की गिरफ्तारी जल्द ही की जाएगी। महिला का इलाज अभी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जारी है। वह गंभीर रूप से घायल हुई है लेकिन उसकी स्थिति अब स्थिर है।

Web Title: Kozhikode Attempt rape female employee she jumped first floor save herself Hotel operator Devdas arrested two accomplices Riyaz and Suresh absconding

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे