कोट्टायमः 61 वर्षीय पिता ने पारिवारिक विवाद में 31 वर्षीय बेटे पर तेजाब से हमला किया, मौत

By भाषा | Published: November 1, 2021 08:11 PM2021-11-01T20:11:58+5:302021-11-01T20:55:17+5:30

केरल पुलिस ने बताया कि हमले में 71 प्रतिशत झुलसे व्यक्ति की सोमवार को यहां सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मौत हो गयी।

Kottayam 61-yearold father attacked 31-yearold son acid family dispute died kerala | कोट्टायमः 61 वर्षीय पिता ने पारिवारिक विवाद में 31 वर्षीय बेटे पर तेजाब से हमला किया, मौत

झुलसे 31 वर्षीय व्यक्ति की सोमवार को यहां एक अस्पताल में मौत हो गई।

Highlightsआरोपी को घटना के तुरंत बाद गिरफ्तार कर लिया गया था। वह अभी न्यायिक हिरासत में है।तेजाब फेंकने की घटना 23 सितंबर को कोट्टायम के पास पाला में हुई थी।61 वर्षीय पिता ने पारिवारिक विवाद के बाद अपने बेटे पर कथित तौर पर हमला किया।

कोट्टायमः  अपने पिता द्वारा कथित तौर पर तेजाब फेंकने से गंभीर रूप से झुलसे 31 वर्षीय व्यक्ति की सोमवार को यहां एक अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। तेजाब फेंकने की घटना 23 सितंबर को कोट्टायम के पास पाला में हुई थी।

पुलिस ने कहा कि 61 वर्षीय पिता ने पारिवारिक विवाद के बाद अपने बेटे पर कथित तौर पर हमला किया। पुलिस ने बताया कि हमले में 71 प्रतिशत झुलसे व्यक्ति की सोमवार को यहां सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मौत हो गयी। आरोपी को घटना के तुरंत बाद गिरफ्तार कर लिया गया था। वह अभी न्यायिक हिरासत में है।

उप्र: यौन शोषण और तस्करी के आरोप में लड़की को गोद लेने वाले माता पिता गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में पुलिस ने एक दंपति को गोद ली हुई संतान के यौन शोषण और मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। इस साल सितंबर में 17 वर्षीय लड़की एक नहर के पास बेसुध पायी गई थी। एक गैर सरकारी संगठन ने उसका उपचार कराया और 25 सितंबर को उसे उसके पालक माता पिता के पास भेज दिया।

बाद में शिकायत मिलने पर एनजीओ ने पालक अभिभावक से पूछताछ की और किशोरी को बचाया। चिकित्सकीय जांच में पाया गया कि लड़की का यौन शोषण हुआ था। भोपा थाने की पुलिस ने छह अक्टूबर को लड़की का पालन करने वाले माता पिता के विरुद्ध, भारतीय दंड संहिता और ‘यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण’ कानून (पॉक्सो) के तहत एक मामला दर्ज किया।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों को रविवार शाम को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार पीड़िता के असली पिता की मौत हो चुकी और उसकी मां दूसरी शादी कर कहीं और चली गई है। इस समय पीड़िता आश्रय गृह में है।

Web Title: Kottayam 61-yearold father attacked 31-yearold son acid family dispute died kerala

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे