लाइव न्यूज़ :

दोस्त के साथ डिनर पर गई थी मेडिकल छात्रा, ओडिशा की रहने वाली छात्रा के साथ दुर्गापुर में सामूहिक रेप

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 11, 2025 12:34 IST

कोलकाताः पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि ओडिशा के जलेश्वर की रहने वाली मेडिकल छात्रा नजदीकी अस्पताल में उपचाराधीन है।

Open in App
ठळक मुद्देद्वितीय वर्ष की छात्रा अपने एक मित्र के साथ रात्रि भोज के लिए बाहर गई थी।छात्रा के परिजन की शिकायत के आधार पर हमने जांच शुरू कर दी है।बेटी के दोस्तों का फोन आने के बाद आज सुबह दुर्गापुर पहुंचे।

कोलकाताः ओडिशा की मेडिकल की छात्रा के साथ पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्धमान जिले में अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। छात्रा के परिवार के सदस्यों ने बताया कि यह घटना शुक्रवार रात दुर्गापुर स्थित निजी मेडिकल कॉलेज परिसर के बाहर हुई। उन्होंने बताया कि द्वितीय वर्ष की छात्रा अपने एक मित्र के साथ रात्रि भोज के लिए बाहर गई थी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि ओडिशा के जलेश्वर की रहने वाली मेडिकल छात्रा नजदीकी अस्पताल में उपचाराधीन है। उन्होंने कहा, " छात्रा के परिजन की शिकायत के आधार पर हमने जांच शुरू कर दी है।" पत्रकारों से बातचीत में छात्रा के माता-पिता ने कहा कि वे अपनी बेटी के दोस्तों का फोन आने के बाद आज सुबह दुर्गापुर पहुंचे।

छात्रा की मां ने आरोप लगाया कि शुक्रवार रात करीब 10 बजे उसकी बेटी के साथ "सामूहिक बलात्कार" किया गया, उस वक्त वह अपने एक दोस्त के साथ रात्रि भोज के लिए कॉलेज परिसर से बाहर गई थी। छात्रा के पिता ने कहा, "हमें उसके दोस्तों का फोन आया जिससे घटना की जानकारी मिली। हम आज सुबह यहां आए और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मैंने सुना था कि कॉलेज में अच्छी पढ़ाई होती है इसलिए हमने अपनी बेटी को यहां मेडिकल की पढ़ाई के लिए भेजा था।’’

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीMedical Collegeपश्चिम बंगालओड़िसा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

क्राइम अलर्टपहले बाल्टी में पानी भरकर सिर डुबोया और फिर 6 वर्षीय बेटे को ज़मीन पर पटककर मार डाला, मां बसीरन महबूब शेख-प्रेमी राम विनायक काजेवाड़ के बीच रोड़ा था

क्राइम अलर्टअशोक खरात केसः 130 फर्जी बैंक खाता,  63 करोड़ रुपये से अधिक लेन-देन, आधार कार्ड, पैन कार्ड और तस्वीरें शामिल

भारतWest Bengal Elections 2026: अमित शाह ने बंगाल में जारी किया 'संकल्प पत्र', जानें घोषणापत्र की मुख्य बातें

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'कुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा नाबालिग है': पति फरमान खान के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज

क्राइम अलर्टअहमदाबाद में फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप, धार्मिक उत्सव के दौरान नाश्ता खाने से 90 से ज्यादा लोग बीमार

क्राइम अलर्टतुम काले हो, मेरे लायक नहीं, मैं तुमसे बेहतर किसी के?, पत्नी प्रियंका और प्रेमी कमलेश ने पति पुरोहित देवकृष्ण को धारदार हथियार से काट डाला

क्राइम अलर्टतस्वीरें और सेल्फी वीडियो ने ली जान?, तेज बहाव के बीच चट्टान पर चढ़ी तृषा, रत्ना कुमारी और पवित्रा, फिसलकर पानी में गिरीं और, वीडियो

क्राइम अलर्टबजरी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, नीचे दबकर 3 मजदूरों की मौत और 2 घायल