ख्याला डबल मर्डर केस में आरोपी गिरफ्तार, अपनी ही बेटी का यौन शोषण करता था आरोपी
By पल्लवी कुमारी | Published: January 18, 2019 01:35 PM2019-01-18T13:35:54+5:302019-01-18T13:35:54+5:30
दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबकि, आरोपी की पहचान मोहम्मद आजाज के तौर पर हुई है। उसने परिवार के सदस्यों पर कई बार चाकू से वार किया और मौके से फरार हो गया। था। पुलिस के मुताबिक उसपर पहले से छोटे-मोटे आपराधिक रिकॉर्ड है।
देश की राजधानी नई दिल्ली में पश्चिम दिल्ली के ख्याला में पड़ोसी के साथ हुए मामूली झगड़ा में एक महिला की मौत हुई थी। बुधवार को हुए इस घटना में महिला की कथित रूप से चाकू घोंपकर हत्या कर दी जबकि उसके पति और एक नाबालिग बेटे को गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। अब अस्पताल में मृतका के पति ने भी दम तोड़ लिया है। पुलिस ने 43 वर्षीय आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।
अस्पताल में नाबालिग बेटे की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। इधर आरोपी की 20 वर्षीय शादीशुदा बेटी ने अपने पिता पर ही यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस के सामने बेटी ने आरोपी के बारे में कई खुलासे किए हैं। बेटी ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसका यौन शोषण भी किया था, जब वो नाबालिग थी।
पुलिस के मुताबिक आरोपी खुद अपनी ही बेटी का कई वर्षो से यौन शोषण कर रहा था। जिसको लेकर उसकी बेटी ने तकरीबन दो वर्ष पहले नाबालिग उम्र में ही अपने पिता के ही खिलाफ पुलिस के पास शिकायत दी थी। लेकिन तब कोई भी एक्शन नहीं लिया गया था। लेकिन बृहस्पतिवार को दम्पत्ति के दोहरे हत्याकांड के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अन्य धाराओं के अलावा उसकी बेटी की दो वर्ष पहले की शिकायत पर पॉक्सो एक्ट के तहत भी मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी पत्नी और बेटी से अलग रहता है।
डीसीपी ने बताया कि बेटी ने कहा है कि वो भी डरी हुई है कि कहीं आरोपी उसकी भी हत्या ना करवा दे।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि आदमी नियमित रूप से पड़ोस की महिलाओं को परेशान किया करता था। मृतक दंपति की जीवित बेटी खुश्बू ने कहा, "वह अक्सर अपने अंडरगारमेंट्स में महिलाओं के सामने रखता था।
पुलिस के मुताबिक ये पूरा झगड़ा ख्याला में पानी की बोतल गिरने को लेकर शुरू हुई थी। बुधवार शाम को ख्याला के गली में जो कत्लेआम हुआ, उसे देख-सुनकर हर कोई हैरान हो गया था। आरोपी ने पहले अपने पड़ोसी सुनीता की हत्या कर दी और फिर छुरे के हमले में घायल सुनीता का पति वीरू ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबकि, आरोपी की पहचान मोहम्मद आजाज के तौर पर हुई है। उसने परिवार के सदस्यों पर कई बार चाकू से वार किया और मौके से फरार हो गया। था। पुलिस के मुताबिक उसपर पहले से छोटे-मोटे आपराधिक रिकॉर्ड है।
पुलिस ने यह भी बताया कि मृतका का नाम सुनीता है। मृतका के पति का नाम वीरू(41) है। वहीं, घायल हुए बेटे का नाम आकाश है। पुलिस ने बताया कि परिवार ख्याला की डीडीए कॉलोनी में किराये पर रहता था।