काली पूजा कार्यक्रम से दोस्तों के साथ घर लौट रही नाबालिग आदिवासी लड़की से नशे में धुत तीन लोगों ने पकड़ा और बंधक बनाकर किया सामूहिक दुष्कर्म

By भाषा | Published: October 27, 2022 01:48 PM2022-10-27T13:48:25+5:302022-10-27T13:49:59+5:30

त्रिपुराः अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) प्रसून त्रिपुरा ने बताया कि घटना के संबंध में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। उनाकोटी जिले में एक अन्य किशोरी के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किए जाने के कुछ दिनों बाद हुई है।

Khowai Minor tribal girl return home friends Kali Puja program caught and gang-rape three drunken men tripura police | काली पूजा कार्यक्रम से दोस्तों के साथ घर लौट रही नाबालिग आदिवासी लड़की से नशे में धुत तीन लोगों ने पकड़ा और बंधक बनाकर किया सामूहिक दुष्कर्म

तीन आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Highlightsनशे में धुत तीन लोगों ने उसे रास्ते में पकड़ा और बंधक बना लिया।लड़की ने बताया कि आरोपियों ने सभी लोगों के फोन छीन लिए और जाने दिया।तीन आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

अगरतलाः त्रिपुरा के खोवई जिले में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम से घर लौट रही एक नाबालिग आदिवासी लड़की से कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने जानकारी दी।

अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) प्रसून त्रिपुरा ने बताया कि उक्त घटना के संबंध में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। यह घटना उनाकोटी जिले में एक अन्य किशोरी के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किए जाने के कुछ दिनों बाद हुई है।

खोवई में आदिवासी लड़की द्वारा पुलिस में दर्ज करवाई गई शिकायत के अनुसार, ''वह काली पूजा कार्यक्रम से दोस्तों के साथ घर लौट रही थी, जब नशे में धुत तीन लोगों ने उसे रास्ते में पकड़ा और बंधक बना लिया।'' प्रसून ने प्राथमिकी के हवाले से कहा, ''लड़की ने बताया कि आरोपियों ने सभी लोगों के फोन छीन लिये और उन्हें जाने दिया, लेकिन उसे वहीं रोक कर रखा।

इसके बाद पुरुषों ने बारी-बारी से उसका यौन उत्पीड़न किया।'' अधिकारी ने कहा, ''तीन आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य दो को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।'' उन्होंने कहा कि लड़की का चिकित्सकीय परीक्षण करवाया गया है और उसकी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

17 वर्षीय युवक की चाकू से गोदकर हत्या

बिहार के पूर्णिया जिला के धमदाहा थाना अंतर्गत बिशनपुर ड्योढ़ी के समीप 17 वर्षीय युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गयी। पुलिस ने इसकी जानकरी दी। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान मन्नु कुमार के रूप में की गयी है जो बिशनपुर ड्योढ़ी गांव का रहने वाला था।

धमदाहा थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि मंगलवार की देर रात्रि हुए इस वारदात के कारणों के बारे में तत्काल पता नहीं चल पाया है। कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम जिला मुख्यालय स्थित राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय में कराया गया है और मामले की छानबीन की जा रही है।

Web Title: Khowai Minor tribal girl return home friends Kali Puja program caught and gang-rape three drunken men tripura police

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे