केरल में ड्यूटी के बाद घर जा रही महिला पुलिसकर्मी को पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाया, मौके पर मौत
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: June 15, 2019 08:35 PM2019-06-15T20:35:23+5:302019-06-15T20:35:23+5:30
महिला को जलाने के दौरान आरोपी भी झुलस गया था और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कहा है कि हमले के कारण का पता लगाया जा रहा है।
Highlightsपुलिस के अनुसार महिला पुलिसकर्मी जब ड्यूटी के बाद घर लौट रही थी तब आरोपी ने उसपर कथित रूप से पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी।महिला सिपाही मावेलिक्कारा के वल्लीकुन्नम पुलिस थाने में तैनात थी।
केरल के मावेलिक्कारा में एक व्यक्ति द्वारा कथिततौर पर जिंदा जलाई गई 34 वर्षीय महिला पुलिस कांस्टेबल की शनिवार को मौत हो गई है। करेल पुलिस ने यह जानकारी दी। महिला सिपाही मावेलिक्कारा के वल्लीकुन्नम पुलिस थाने में तैनात थी।
पुलिस के अनुसार महिला पुलिसकर्मी जब ड्यूटी के बाद घर लौट रही थी तब आरोपी ने उसपर कथित रूप से पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। पुलिस ने पीटीआई-भाषा को बताया कि पुलिसकर्मी की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। महिला को जलाने के दौरान आरोपी भी झुलस गया था और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि हमले के कारण का पता लगाया जा रहा है। (पीटीआई इनपुट के साथ)