केरल: पीने का पानी मांगने के लिए घर में घुसा, नाबालिग बच्ची के साथ किया बलात्कार
By रोहित कुमार पोरवाल | Published: December 7, 2019 11:14 AM2019-12-07T11:14:44+5:302019-12-07T13:39:30+5:30
देशभर में महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों को लेकर गुस्सा है लेकिन वारदातें थम नहीं रही हैं। ताजा मामला केरल का है जहां एक शख्स ने पानी पीने के बहाने नाबालिग बच्ची के घर में घुस उसके साथ कथित तौर पर दरिंदगी को अंजाम दिया।
केरल के कोट्टायम के कंजिरापल्लि में एक नाबालिग बच्ची के साथ बलात्कार की घटना सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, एक शख्स पीने का पानी मांगने के नाम पर घर में घुसा और नाबालिग बच्ची का बलात्कार कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर काफी मशक्कत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
कंजिरापल्लि में एक नाबालिग लड़की से बलात्कार के आरोपी को पुलिस ने शनिवार तड़के गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया जिले के करिम्बुकायम निवासी अरुण सुरेश को पुलिस के विशेष दस्ते ने कंजिरापल्लि जिले के अनाक्कल्लु क्षेत्र से गिरफ्तार किया।
Kerala: Minor girl allegedly raped by a man, who entered her house on the pretext of asking for a glass of water, in Kanjirapally, Kottayam. Case has been registered by police.
— ANI (@ANI) December 7, 2019
आरोपी अनाक्कल्लु में अपने एक दोस्त से पैसे लेकर भागने की तैयारी में था तभी पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।
साइबर पुलिस ने सुरेश के मोबाइल नंबर का लोकेशन पता कर उसे गिरफ्तार करवाने में मदद की। इस व्यक्ति ने बृहस्पतिवार को कंजिरापल्लि जिले में 13 साल की नाबालिग लड़की से उसके घर पर कथित तौर पर बलात्कार किया था।
पुलिस फरार आरोपी को दबोचने की कोशिशों में लगी थी। यह घटना बृहस्पतिवार को तब हुई जब स्कूल से लौटने के बाद लड़की घर पर अकेली थी।
आरोपी शाम साढे़ चार बजे घर पहुंचा और खुद को लड़की के भाई का दोस्त बताकर पीने के लिए पानी मांगा। उसके बाद उसने जबरन घर में घुसकर आठवीं की छात्रा का बलात्कार किया।
(पीटीआई-भाषा इनपुट के साथ)