लड़की ने प्यार ठुकराया तो जिंदा जलाया, फिर आखिरी बार गले लगाने के लिए गया लिपट, दोनों की मौत

By भाषा | Published: October 10, 2019 04:31 PM2019-10-10T16:31:47+5:302019-10-10T16:31:47+5:30

जानकारी के मुताबिक आरोपी से अपनी बेटी को बचाने की कोशिश में लड़की के पिता भी झुलस गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Kerala man sets fire 17 year old girl both die | लड़की ने प्यार ठुकराया तो जिंदा जलाया, फिर आखिरी बार गले लगाने के लिए गया लिपट, दोनों की मौत

प्रतीकात्मक तस्वीर

Highlightsपुलिस के अनुसार आरोपी मिधुन रात में सवा बारह बजे लड़की के घर पहुंचा था। लड़की के बाहर घर से बाहर आते ही आरोपी ने उसके ऊपर पेट्रोल डाल कर आग लगा दी।

 केरल में कोच्चि के समीप बृहस्पतिवार तड़के एक व्यक्ति द्वारा 17 वर्षीय लड़की को कथित तौर पर आग लगा देने के बाद उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि जब इस लड़की ने आरोपी के प्यार का प्रस्ताव ठुकरा दिया तब उसने कथित रूप से यह जघन्य अपराध किया। वह उससे प्यार करने का दावा करता था।

पुलिस के मुताबिकि आरोपी मिधुन भी आग की चपेट में आ गया और उसकी भी मौत हो गयी। यह घटना इंफो पार्क थानक्षेत्र के कक्कानाड के अथानी में घटी। पुलिस के अनुसार कक्षा बारहवीं की छात्रा के ऊपर पेट्रोल डाला और आग लगा दी।

पुलिस को संदेह है कि युवक लड़की को आग लगाने के बाद अपनी जान देने के लिए उसके गले लग गया। आरोपी से अपनी बेटी को बचाने की कोशिश में लड़की के पिता शालान झुलस गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी मिधुन रात में सवा बारह बजे लड़की के घर पहुंचा।

जब लड़की के पिता ने दरवाजा खोला तो उसने लड़की से मिलने की मांग की। लड़की के बाहर घर से बाहर आते ही आरोपी ने उसके ऊपर पेट्रोल डाल कर आग लगा दी। पड़ोसियों द्वारा सूचना देने पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। अस्पताल ले जाए जाने पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। थ्रीक्काकारा के विधायक पी टी थॉमस पीड़िता के घर पहुंचे। उन्होंने इस घटना की निंदा करते हुए उसकी जांच की मांग की 

Web Title: Kerala man sets fire 17 year old girl both die

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Keralaकेरल