केरल: नाबालिग बच्ची से रेप-मौत मामले में आरोपी को लोगों ने पीटा, अस्पताल में भर्ती
By रोहित कुमार पोरवाल | Published: December 7, 2019 02:29 PM2019-12-07T14:29:37+5:302019-12-07T15:56:50+5:30
सी मधु नाम के शख्स पर आरोप है कि उसने 2017 में वालयार में एक नाबालिग बच्ची के साथ बलात्कार किया था। बच्ची की मौत हो गई थी।
केरल के पलक्कड़ जिले के वालयार में एक रेप आरोपी को भीड़ ने पीटा, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सी मधु नाम के शख्स पर आरोप है कि उसने 2017 में वालयार में एक नाबालिग बच्ची के साथ बलात्कार किया था। बच्ची की मौत हो गई थी।
रेप आरोपी के बारे में ताजा अपडेट आना बाकी है। वहीं, केरल से एक नाबालिग बच्ची के साथ बलात्कार किए जाने की एक और खबर आई है। कोट्टायम के कंजिरापल्लि में एक नाबालिग बच्ची के साथ बलात्कार किया गया। पुलिस के मुताबिक, एक शख्स पीने का पानी मांगने के नाम पर घर में घुसा और नाबालिग बच्ची का बलात्कार कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर काफी मशक्कत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
Kerala: C Madhu, one of the accused in 2017 Walayar minors rape and death case has been thrashed by a group of people.He has been admitted to a hospital in Palakkad.More details awaited. pic.twitter.com/XgV9cqLFne
— ANI (@ANI) December 7, 2019
कंजिरापल्लि में एक नाबालिग लड़की से बलात्कार के आरोपी को पुलिस ने शनिवार तड़के गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया जिले के करिम्बुकायम निवासी अरुण सुरेश को पुलिस के विशेष दस्ते ने कंजिरापल्लि जिले के अनाक्कल्लु क्षेत्र से गिरफ्तार किया। आरोपी अनाक्कल्लु में अपने एक दोस्त से पैसे लेकर भागने की तैयारी में था तभी पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।
साइबर पुलिस ने सुरेश के मोबाइल नंबर का लोकेशन पता कर उसे गिरफ्तार करवाने में मदद की। इस व्यक्ति ने बृहस्पतिवार को कंजिरापल्लि जिले में 13 साल की नाबालिग लड़की से उसके घर पर कथित तौर पर बलात्कार किया था।
पुलिस फरार आरोपी को दबोचने की कोशिशों में लगी थी। यह घटना बृहस्पतिवार को तब हुई जब स्कूल से लौटने के बाद लड़की घर पर अकेली थी।
आरोपी शाम साढे़ चार बजे घर पहुंचा और खुद को लड़की के भाई का दोस्त बताकर पीने के लिए पानी मांगा। उसके बाद उसने जबरन घर में घुसकर आठवीं की छात्रा का बलात्कार किया।
(पीटीआई-भाषा इनपुट के साथ)