केंद्रपाड़ाः छह नाबालिगों ने 7 साल की बच्ची के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, कक्षा तीन में पढ़ने वाली पीड़िता घर लौट रही थी, तभी...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: July 6, 2022 09:37 PM2022-07-06T21:37:27+5:302022-07-06T21:38:17+5:30

पुलिस अधिकारी के मुताबिक घटना सोमवार की है, जब कक्षा तीन में पढ़ने वाली पीड़िता सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में स्थित अपने घर लौट रही थी। तभी आरोपी किशोर लड़के उसे जबरन सुनसान जगह पर ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया।

Kendrapara Six minors gang-rape 7-year-old girl victim study class three was return home when | केंद्रपाड़ाः छह नाबालिगों ने 7 साल की बच्ची के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, कक्षा तीन में पढ़ने वाली पीड़िता घर लौट रही थी, तभी...

केंद्रपाड़ा किशोर न्याय बोर्ड ने बुधवार को छह आरोपियों को अंगुल के एक निगरानी गृह में रिमांड पर लिया।

Highlightsआरोपियों ने बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी पिटाई की।घटना का खुलासा करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी। मां ने छह आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

केंद्रपाड़ाः ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में छह नाबालिगों द्वारा सात साल की एक बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

 

पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक यह घटना सोमवार की है जब कक्षा तीन में पढ़ने वाली पीड़िता सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में स्थित अपने घर लौट रही थी। तभी आरोपी किशोर लड़के उसे जबरन सुनसान जगह पर ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया।

प्राथमिकी के मुताबिक आरोपियों ने बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी पिटाई की और घटना का खुलासा करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी। पीड़ित बच्ची ने घर लौटकर अपनी मां को घटना के बारे में बताया, जिसके बाद उसकी मां ने छह आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस के मुताबिक केंद्रपाड़ा किशोर न्याय बोर्ड ने बुधवार को छह आरोपियों को अंगुल के एक निगरानी गृह में रिमांड पर लिया। आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम (पोक्सो) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इस बीच, ओडिशा के फुलबनी जिले में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोप में 33 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक यह घटना रविवार को जिले के जी उदयगिरि थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई।

आरोपी ने बच्ची को चॉकलेट देने के बहाने एक कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम (पोक्सो) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Web Title: Kendrapara Six minors gang-rape 7-year-old girl victim study class three was return home when

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे