कर्नाटकः कॉलेज छात्रा से सामूहिक बलात्कार का वीडियो साझा करने के मामले में तीन और गिरफ्तार

By भाषा | Published: July 7, 2019 04:53 PM2019-07-07T16:53:08+5:302019-07-07T16:53:08+5:30

कर्नाटक में दक्षिण कन्नड़ जिले के पुत्तूर में एक कॉलेज छात्रा से सामूहिक बलात्कार का वीडियो साझा करने के आरोप में तीन और लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

karnataka: Three more arrested for sharing video of gang rape with college student | कर्नाटकः कॉलेज छात्रा से सामूहिक बलात्कार का वीडियो साझा करने के मामले में तीन और गिरफ्तार

कर्नाटकः कॉलेज छात्रा से सामूहिक बलात्कार का वीडियो साझा करने के मामले में तीन और गिरफ्तार

Highlightsएक कॉलेज छात्रा से सामूहिक बलात्कार का वीडियो साझा करने के आरोप में तीन और लोगों को गिरफ्तार किया गया है।शनिवार को गिरफ्तार किए गए तीन अन्य लोगों की पहचान पुत्तूर के बेलंदूर निवासी शौकत अली, जाबिर और नाजिर के रूप में हुई है।

मंगलुरु, सात जुलाईकर्नाटक में दक्षिण कन्नड़ जिले के पुत्तूर में एक कॉलेज छात्रा से सामूहिक बलात्कार का वीडियो साझा करने के आरोप में तीन और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। इससे पहले पुलिस ने वीडियो साझा करने के आरोप में पांच छात्रों सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बताया कि शनिवार को गिरफ्तार किए गए तीन अन्य लोगों की पहचान पुत्तूर के बेलंदूर निवासी शौकत अली, जाबिर और नाजिर के रूप में हुई है।

पिछले सप्ताह इस घटना के प्रकाश में आने के बाद पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए पुत्तूर थाने में आईटी कानून की धाराओं-66 ई और 67 ए तथा महिलाओं के अशोभनीय चित्रण (निषेध) कानून की धाराओं 4 और 6 के तहत मामला दर्ज किया था। पुलिस ने कहा था कि दलित छात्रा से सामूहिक बलात्कार का वीडियो एक वीडियो कॉल के दौरान स्मार्ट फोन से रिकॉर्ड किया गया था। सामूहिक बलात्कार की घटना मार्च में हुई थी, लेकिन सामने पिछले सप्ताह तब आई जब वीडियो सामने आया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि कथित बलात्कार में शामिल लोगों से झगड़ा होने के बाद इसे कुछ छात्रों ने सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। उन्होंने बताया कि लड़की से उसके कॉलेज सहपाठियों ने कथित तौर पर बलात्कार किया। वे उसे कार से जंगल ले गए। आरोपियों ने घटना का वीडियो बना लिया और लड़की को धमकी दी कि यदि उसने किसी को इस बारे में बताया तो वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया जाएगा।

Web Title: karnataka: Three more arrested for sharing video of gang rape with college student

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे