कर्नाटकः मांड्या मंदिर में चोरों ने तीन पुजारियों की हत्या की, नकदी ले कर फरार, दान पेटी में रखे सिक्के नहीं उठाए
By भाषा | Published: September 11, 2020 05:04 PM2020-09-11T17:04:43+5:302020-09-11T17:04:43+5:30
चोरों ने दान पेटी में रखे सिक्के नहीं उठाए। उन्होंने कहा कि जब बदमाश मंदिर परिसर में घुसे, पुजारी सो रहे थे। पुजारी मंदिर परिसर में ही रहते थे। घटना की सूचना पा कर पुलिस महानिरीक्षक सहित सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूछताछ की।
बेंगलुरुः कर्नाटक के मांड्या में एक प्रसिद्ध मंदिर में चोरों ने कथित तौर पर तीन पुजारियों की हत्या कर दी और मंदिर से नकदी ले कर फरार हो गए। पुलिस के अनुसार गिरोह के सदस्यों ने बृहस्पतिवार रात अरकेश्वर मंदिर के पुजारियों की चाकू मार कर हत्या कर दी और ‘हुंडी’ (दान पेटी) से नकदी ले कर फरार हो गए।
उन्होंने बताया कि चोरों ने दान पेटी में रखे सिक्के नहीं उठाए। उन्होंने कहा कि जब बदमाश मंदिर परिसर में घुसे, पुजारी सो रहे थे। पुजारी मंदिर परिसर में ही रहते थे। घटना की सूचना पा कर पुलिस महानिरीक्षक सहित सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूछताछ की।
इस बीच मुख्यमंत्री बी.एस येदियुरप्पा ने पुजारियों की हत्या पर शोक व्यक्त किया और उनके परिजन को पांच-पांच लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘यह बहुत विचलित कर देने वाला है कि मांड्या के अरकेश्वर मंदिर के पुजारी गणेश, प्रकाश और आनंद की चोरों ने हत्या कर दी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मारे गए मंदिर के पुजारियों के परिवार को पांच लाख रुपये मुआवजे के तौर पर दिए जाएंगे। दोषियों के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाएगी।’’
मूक बधिर महिला और पुरुष ने आत्महत्या की
तेलंगाना के नलगोंडा जिले में मूक बधिर एक महिला और पुरुष ने बृहस्पतिवार तड़के कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी है। पुलिस ने कहा कि दोनों एक दूसरे को जानते थे और यहां एक ई-कॉमर्स कंपनी की पैकिंग डिविजन में काम करते थे। दोनों ने एक नोट लिखा और सांकेतिक भाषा में वीडियो बनाया कि वे निजी कारणों से खुद को आग लगा रहे हैं।
पुलिस के अधिकारी ने कहा, ''दोनों छह महीने से एक दूसरे को जानते थे। कुछ दिन पहले महिला लापता हो गई थी। बाद में उन्होंने सांकेतिक भाषा में वीडियो बनाकर बताया कि वे आत्महत्या कर रहे हैं।'' अधिकारी ने कहा कि तड़के उन्होंने अपने दोस्तों के बीच अपनी लोकेशन साझा की। पुलिस जब वहां पहुंची तो उसे दोनों के झुलसे हुए शव मिले। उन्होंने कहा कि घटना स्थल से एक नोट मिला है, जिसमें लिखा है कि वे आत्महत्या कर रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।