लाइव न्यूज़ :

Karnataka: पारिवारिक विवाद ने ले ली शख्स की जान, चाकू घोंप कर किया कत्ल; आरोपी गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 23, 2025 14:21 IST

Karnataka: पुलिस ने बताया कि मंगलुरु ग्रामीण थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।

Open in App

Karnataka: कर्नाटक के मंगलुरु में पारिवारिक विवाद के चलते 50 वर्षीय व्यक्ति की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई, जबकि इस घटना में उसके दो बेटे घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। घटना बुधवार देर रात को मंगलुरु ग्रामीण थाना क्षेत्र के वलाचिल इलाके में हुई। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान वामंजूर निवासी सुलेमान के रूप में हुई है। हमले में सुलेमान के बेटे रियाब और सियाब घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, आरोपी मुस्तफा (30) सुलेमान का रिश्तेदार है, जिसकी शादी सुलेमान ने आठ महीने पहले तय करवाई थी।

लेकिन मुस्तफा और उसकी पत्नी के बीच अनबन के कारण दोनों पक्षों में तनाव बढ़ गया था। मुस्तफा द्वारा अपशब्द कहे जाने के बाद 22 मई की रात करीब 9:30 बजे सुलेमान अपने दोनों बेटों के साथ मुस्तफा के घर पहुंचे। बातचीत के बाद जब तीनों वहां से लौट रहे थे, तभी मुस्तफा अचानक घर से बाहर आया और सुलेमान के गले पर चाकू से वार कर दिया।

उसके बाद उसने दोनों बेटों पर भी हमला किया, जिसमें एक को छाती में और दूसरे को हाथ पर चोट लगी। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जनप्रिय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने सुलेमान को मृत घोषित कर दिया। दोनों बेटों का अस्पताल में इलाज हो रहा है।

पुलिस ने बताया कि मंगलुरु ग्रामीण थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी मुस्तफा को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

टॅग्स :कर्नाटकPoliceहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टVIDEO: ट्रैफिक पुलिस ने लड़की को मारा थप्पड़, महाराष्ट्र के लातूर शहर की घटना, देखें वीडियो

क्राइम अलर्टRaja Raghuvanshi Murder Case: लोकेंद्र तोमर की ग्वालियर कोर्ट में पेशी, मेघालय पुलिस मांग रही कस्टडी; सोनम का साथी खोल सकता है हत्या का असल सच

क्राइम अलर्टOdisha: आधा सिर मुंडवाया, जबरन चारा खिलाया..., ओडिशा में 2 दलितों के साथ बर्बरता की हदें पार

क्राइम अलर्टराजा रघुवंशी हत्याकांड में बड़ा खुलासा: ग्वालियर से पकड़ा गया लोकेंद्र तोमर, 5 लाख और पिस्टल गायब कराने का आरोप

क्राइम अलर्टकौन मुकेश सांखला?, गंभीर अरोप, पीड़िता छात्रा ने न्याय के लिए सोशल मीडिया पर लगाई गुहार

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टकन्नौजः 15 दिन पहले शादी कहीं और तय, प्रेमी देवांशु ने घर में सो रही प्रेमिका दीप्ति के सीने में गोली मारी और फिर खुद को उड़ाया

क्राइम अलर्टमेरठः पैर के ऑपरेशन के लिए भर्ती 15 वर्षीय किशोरी से अन्य मरीज के तीमारदार ने दुष्कर्म किया, डर के चलते दो दिन तक कुछ नहीं बताया

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना के वीवीआईपी इलाके में चोरों ने किया पूर्व मंत्री के घर पर हाथ साफ, ले गए पंखा, कूलर, गद्दा, कंबल, टोंटी

क्राइम अलर्टDewas News: गांव की लड़की को लेकर भागा बेटा, पिता ने परिवार संग खाया जहर, तीन की मौत; ICU में बेटी

क्राइम अलर्टUP News: यूपी पुलिस में भर्ती होने के लिए शख्स ने किया ऐसा जुगाड़, अब खाएगा जेल की हवा