Karnataka: पारिवारिक विवाद ने ले ली शख्स की जान, चाकू घोंप कर किया कत्ल; आरोपी गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 23, 2025 14:21 IST2025-05-23T14:20:18+5:302025-05-23T14:21:18+5:30

Karnataka: पुलिस ने बताया कि मंगलुरु ग्रामीण थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।

Karnataka Man stabbed to death due to family dispute accused arrested | Karnataka: पारिवारिक विवाद ने ले ली शख्स की जान, चाकू घोंप कर किया कत्ल; आरोपी गिरफ्तार

Karnataka: पारिवारिक विवाद ने ले ली शख्स की जान, चाकू घोंप कर किया कत्ल; आरोपी गिरफ्तार

Karnataka: कर्नाटक के मंगलुरु में पारिवारिक विवाद के चलते 50 वर्षीय व्यक्ति की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई, जबकि इस घटना में उसके दो बेटे घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। घटना बुधवार देर रात को मंगलुरु ग्रामीण थाना क्षेत्र के वलाचिल इलाके में हुई। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान वामंजूर निवासी सुलेमान के रूप में हुई है। हमले में सुलेमान के बेटे रियाब और सियाब घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, आरोपी मुस्तफा (30) सुलेमान का रिश्तेदार है, जिसकी शादी सुलेमान ने आठ महीने पहले तय करवाई थी।

लेकिन मुस्तफा और उसकी पत्नी के बीच अनबन के कारण दोनों पक्षों में तनाव बढ़ गया था। मुस्तफा द्वारा अपशब्द कहे जाने के बाद 22 मई की रात करीब 9:30 बजे सुलेमान अपने दोनों बेटों के साथ मुस्तफा के घर पहुंचे। बातचीत के बाद जब तीनों वहां से लौट रहे थे, तभी मुस्तफा अचानक घर से बाहर आया और सुलेमान के गले पर चाकू से वार कर दिया।

उसके बाद उसने दोनों बेटों पर भी हमला किया, जिसमें एक को छाती में और दूसरे को हाथ पर चोट लगी। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जनप्रिय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने सुलेमान को मृत घोषित कर दिया। दोनों बेटों का अस्पताल में इलाज हो रहा है।

पुलिस ने बताया कि मंगलुरु ग्रामीण थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी मुस्तफा को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

Web Title: Karnataka Man stabbed to death due to family dispute accused arrested

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे