अफेयर में पिता बन रहा था बाधा, ब्वॉयफ्रेंड संग मिलकर नाबालिग बेटी ने पिता को दी दर्दनाक मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 20, 2019 10:42 AM2019-08-20T10:42:38+5:302019-08-20T10:42:38+5:30

पुलिस के मुताबिक प्रेमी और लड़की को गिरफ्तार कर लिया है और दोनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पड़ोसियों ने पुलिस को इस बात की सूचना दी थी।

Karnataka Bengaluru Girl Killed her father with boyfriend | अफेयर में पिता बन रहा था बाधा, ब्वॉयफ्रेंड संग मिलकर नाबालिग बेटी ने पिता को दी दर्दनाक मौत

अफेयर में पिता बन रहा था बाधा, ब्वॉयफ्रेंड संग मिलकर नाबालिग बेटी ने पिता को दी दर्दनाक मौत

Highlightsपुलिस को दिए गए बयान में लड़की ने दावा किया है कि पिता की हत्या उसने खुद की आजादी के लिए की है।लड़का और लड़की दोनों काफी वक्त से एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे।

कर्नाटक बेंगलुरु में एक 15 वर्षीय बेटी ने प्रेमी के संग मिलकर अपने पिता की हत्या कर दी है। बेटी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबित 41 वर्षीय पिता बेटी के अफेयर से परेशान था और वह उसके ब्वॉयफ्रेंड को बिल्कुल पंसद नहीं करते थे। बेटी का आरोप है कि कुछ दिन पहले उसके पिता ने उसकी पिटाई की थी और कहा था कि वो लड़के से बात नहीं करेगी। मामले का खुलासा तब हुआ जब पड़ोसियों को मृतक के घर से जलने की बू आई और धुआं दिखा। हत्या बेटी ने शनिवार (16 अगस्त ) की रात को की है। लड़की 10वीं कक्षा में पढ़ती है। लड़की का अफेयर एक 19 वर्षीय लड़के के साथ है। लड़का और लड़की दोनों काफी वक्त से एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। लेकिन पिता इस रिश्ते का विरोध कर रहे थे। 

बेटी ने ब्वॉयफ्रेंड संग मिलकर कैसे की पिता की हत्या 

पुलिस के मुताबिक, शनिवार (16 अगस्त) को लड़की की मां और भाई दोनों किसी काम से बाहर गये थे। जिसके बाद बेटी से प्रेमी संग मिलकर पिता की हत्या का पूरा प्लान बनाया। देर रात उसने पिता के दूध में नींद की कई गोलियां मिलाई। नींद की गोली वाली दूध पीकर जब पिता को नींद आ गई तो बेटी ने चाकू और एक धारधार हथियार से पिता की हत्या कर दी। धारदार हथियार लड़की का प्रेमी लेकर आया था।  

पेट्रोल छिड़कर अगली सुबह घर में पिता का शव जलाया 

पिता की हत्या का बाद अगली सुबह रविवार को आरोपी लड़की सुबह 7 बजे बाहर गई और तीन बोतलों में पेट्रोल के साथ वापस लौट आई। इसके बाद उसने पिता के शव को बाथरूम में ले जाकर पहले पेट्रोल छिड़का और फिर उसे आग लगा दी। इस दौरान पड़ोसियों ने घर से निकलता धुआं देखकर कंट्रोल रूम को इसकी जानकारी दी और मौके पर पुलिस पहुंची। 

गिरफ्तारी के बाद बेटी ने क्या कहा?  

पुलिस को दिए गए बयान में लड़की ने दावा किया है कि पिता की हत्या उसने खुद की आजादी के लिए की है। बेटी ने कहा है कि पिता ने उसके रिलेशनशिप की बात जानकर उसका मोबाइल फोन तक छीन लिया था। पुलिस के मुताबिक प्रेमी और लड़की को गिरफ्तार कर लिया है और दोनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। 

Web Title: Karnataka Bengaluru Girl Killed her father with boyfriend

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे