छह नाबालिग लड़कों ने 13 साल की लड़की के साथ किया बारी-बारी से दुष्कर्म, सभी आरोपियों की उम्र 13 से 15 साल के बीच

By भाषा | Published: November 9, 2022 09:44 PM2022-11-09T21:44:04+5:302022-11-09T21:45:46+5:30

असमः अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) पार्थ प्रतिम दास ने बताया कि रामकृष्ण नगर इलाके में एक नवंबर को घटी। लड़की के माता-पिता की शिकायत के अनुसार घर में अकेली थी तभी घटना को अंजाम दिया गया। लड़के जबरदस्ती घुस आये और बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

Karimganj Six minor boys raped 13-year-old girl all accused between 13 and 15 years of age assam police | छह नाबालिग लड़कों ने 13 साल की लड़की के साथ किया बारी-बारी से दुष्कर्म, सभी आरोपियों की उम्र 13 से 15 साल के बीच

लड़की सदमे में और डरी हुई थी और उसने किसी को घटना के बारे में नहीं बताया।

Highlightsपुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों की उम्र 13 से 15 साल के बीच है।फोन पर इस वारदात के वीडियो भी बनाये और लड़की के साथ मारपीट भी की।लड़की सदमे में और डरी हुई थी और उसने किसी को घटना के बारे में नहीं बताया।

करीमगंजः असम के करीमगंज जिले में छह नाबालिग लड़कों ने कथित तौर पर 13 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों की उम्र 13 से 15 साल के बीच है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) पार्थ प्रतिम दास ने बताया कि घटना जिले के रामकृष्ण नगर इलाके में एक नवंबर को घटी। उन्होंने कहा, ‘‘लड़की के माता-पिता की शिकायत के अनुसार वह जब घर में अकेली थी तभी घटना को अंजाम दिया गया। लड़के जबरदस्ती घर में घुस आये और बारी-बारी से लड़की के साथ दुष्कर्म किया।

उन्होंने अपने फोन पर इस वारदात के वीडियो भी बनाये और लड़की के साथ मारपीट भी की।’’ दास के अनुसार शुरू में लड़की सदमे में और डरी हुई थी और उसने किसी को घटना के बारे में नहीं बताया। बाद में उसने अपने माता-पिता को बताया जिन्होंने सोमवार को शिकायत दर्ज कराई।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं तथा यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण, 2012 (पॉक्सो) कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एएसपी ने कहा, ‘‘हमने सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनकी उम्र 13 साल से 15 साल के बीच है।

मोबाइल पर उनके बनाये वीडियो भी जब्त कर लिये गये हैं।’’ उन्होंने कहा कि रक्त के नमूने और अन्य साक्ष्य एकत्र किये गये हैं और जांच के लिए फोरेंसिक प्रयोगशाला में भेजे गये हैं। दास ने कहा, ‘‘लड़कों को किशोर सुधार गृह भेजा गया है। आगे जांच जारी है।’’ 
 

Web Title: Karimganj Six minor boys raped 13-year-old girl all accused between 13 and 15 years of age assam police

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे