'मैं विकास दुबे हूं, कानपुर वाला', उज्जैन में गिरफ्तार होने के बाद पुलिस के सामने चिल्लाया 8 पुलिसकर्मियों का 'हत्यारा', देखें वीडियो

By धीरज पाल | Published: July 9, 2020 10:51 AM2020-07-09T10:51:11+5:302020-07-09T10:55:17+5:30

कानपुर शूटआउट के मुख्य आरोपी विकास दुबे को मध्य प्रदेश पुलिस ने उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया है। विकास दुबे को पुलिस ने महाकाल मंदिर गिरफ्तार किया है।

Kanpur Shootout Vikas Dubey confesses Main Vikas Dubey hoon, Kanpur wala Watch video | 'मैं विकास दुबे हूं, कानपुर वाला', उज्जैन में गिरफ्तार होने के बाद पुलिस के सामने चिल्लाया 8 पुलिसकर्मियों का 'हत्यारा', देखें वीडियो

उज्जैन में गिरफ्तार कानपुर शूटआउट के मुख्य आरोपी विकास दुबे को पुलिस ले जाती हुई। (फोटो- ANI)

Highlightsकानपुर में मुठभेड़ दो और तीन जुलाई की रात तकरीबन एक से डेढ़ बजे के बीच हुआ। पुलिस ने आज ( 9 जुलाई) विकास दुबे के दो साथी प्रभात मिश्रा और रणबीर शुक्ला को एनकाउंटर में मार गिराया था।

उज्जैन: कानपुर एनकाउंटर में शहीद हुए 8 पुलिसकर्मियों का मुख्य हत्यारा गैंगस्टर विकास दुबे आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया। गुरुवार को आरोपी विकास दुबे को मध्य प्रदेश पुलिस ने उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया है। विकास दुबे को पुलिस ने महाकाल मंदिर गिरफ्तार किया है। विकास के गिरफ्तार होने के बाद एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो चिल्ला-चिल्ला के बता रहा है कि वो कानपुर वाला विकास दुबे है। 

सामाचार एजेंसी एएनआई ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें पुलिस की एक टीम ने विकास को गिरफ्तार कर ले जा रही थी। इस दौरान जब पुलिस गाड़ी में विकास को बैठाने की कोशिश कर रहे था तभी वो जोर-जोर से चिल्लाने लगा कि मैं विकास दुबे हुं, कानपुर वाला'। देखें वीडियो...

2-3 जुलाई की रात बिकरू गांव में हुआ था मुठभेड़

कानपुर में मुठभेड़ दो और तीन जुलाई की रात तकरीबन एक से डेढ़ बजे के बीच हुआ। पुलिस की टीम हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को गिरफ्तार करने के लिए उसके घर बिकरू गांव गई थी। जैसे ही पुलिस की एक टीम के घर के पास पहुंची, उसी दौरान छत से पुलिस पर र अंधाधुंध गोलीबारी की गई। जिसमें प्रदेश पुलिस के आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए।

पुलिस ने आज ( 9 जुलाई) विकास दुबे के दो साथी प्रभात मिश्रा और रणबीर शुक्ला को एनकाउंटर में मार गिराया था। जिसके बाद आज विकास की गिरफ्तारी हुई। प्रभात मिश्रा और रणबीर उर्फ बउअन विकास दुबे के गैंग में शामिल थे। पुलिस ने बताया कि दोनों एनकाउंटर में मारे गए आरोपी पुलिस पर फायरिंग करने के लिए दो जुलाई की रात को बिकरू गांव में मौजूद थे। पुलिस के मुताबिक प्रभात मिश्रा और रणबीर शुक्ला दोनों भागने की फिराक में थे। ऐसे में पुलिस ने एनकाउंटर में उन्हें मार गिराया। 

पिछले 6 दिनों से चकमा दे रहा था आरोपी विकास दुबे

बता दें कि विकास दुबे ने मंदिर के अंदर जाकर सरेंडर करने की कोशिश की थी। विकास दुबे लगातार कानपुर शूटआउट के बाद पुलिस को पिछले छह दिनों से चकमा दे रहा था। उसने महाकाल मंदिर में सिक्यॉरिटी गार्ड को अपनी पहचान बताई और फिर उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एनबीटी ने सूत्रों के हवाले से लिखा है कि विकास दुबे महाकाल मंदिर पहुंच कर खुद ही चिल्ला-चिल्ला कर शोर मचाने लगा और कहने लगा, मैं हूं विकास दुबे। जिसके बाद मंदिर प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। विकास को महाकाल मंदिर से पहले महाकाल थाना ले जाया गया। बताया जा रहा है कि इसके बाद उसे कहीं गुप्त स्थान पर ले जाकर पूछताछ की जाएगी।

Web Title: Kanpur Shootout Vikas Dubey confesses Main Vikas Dubey hoon, Kanpur wala Watch video

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे