कानपुर में जमानत पर छूटे छेड़छाड़ के 5 आरोपियों ने पीड़िता की मां को पीट-पीटकर मार डाला, केस की थी मुख्य गवाह

By पल्लवी कुमारी | Published: January 18, 2020 08:52 AM2020-01-18T08:52:28+5:302020-01-18T08:52:28+5:30

नाबालिग से छेड़छाड़ वाली घटना साल 2018 में हुई थी। पुलिस ने केस दर्ज कर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद जमानत मिलने पर 9 जनवरी को आरोपी पीड़िता के घर में घुसे और धमकाते हुए केस वापस लेने को कहा।

kanpur horror: molestation victim mother beaten to death accused of 5 men out on bail video viral | कानपुर में जमानत पर छूटे छेड़छाड़ के 5 आरोपियों ने पीड़िता की मां को पीट-पीटकर मार डाला, केस की थी मुख्य गवाह

प्रतीकात्मक तस्वीर

Highlightsपीड़िता की मां को 9 जनवरी 2020 को पीटा गया था, जिसके बाद उसने 17 जनवरी को अस्पताल में दम तोड़ दिया।घटना का वीडियो ट्विटर पर हैशटैग #KanpurHorror के साथ वायरल हो रहा है।

उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक खौफनाक घटना सामने आई है। जमानत पर छूटे नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपियों ने पीड़िता की मां को पीट-पीटकर मार डाला है। घटना का वीडियो ट्विटर पर हैशटैग #KanpurHorror के साथ वायरल हो रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक घटना में पांच आरोपी शामिल थे। एसएसपी अनंत देव तिवारी ने बोला कि चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और एक की तलाश जारी है। मृतका की उम्र 40 वर्ष थी। छेड़छाड़ मामले में पीड़िता की मां मुख्य गवाह थी। 

नाबालिग से छेड़छाड़ वाली घटना साल 2018 में हुई थी। पुलिस ने केस दर्ज कर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों के नाम आबिद, मिंटू, महबूब, चांद बाबू, जमील और फिरोज है। टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी रिपोर्ट के मुताबिक पीड़िता की मां को 9 जनवरी 2020 को पीटा गया था, जिसके बाद उसने 17 जनवरी को अस्पताल में दम तोड़ दिया। पीड़िता की मां के अलावा एक और महिला को आरोपियों ने पीटा था, जो अस्पताल में भर्ती है। पुलिस के मुताबिक पीड़िता की मां और अन्य रिश्तेदार महिला छेड़छाड़ वाली केस में गवाह थीं।

एसएसपी अनंत देव तिवारी ने कहा, "2018 में छेड़छाड़ के मामले में आरोपी जमानत पर बाहर थे। आरोपी और पीड़ित के परिवार के बीच झड़प हुई थी, जब आरोपी शराब के नशे में थे।।"

अनंत देव तिवारी ने कहा, आरोपियों ने  छेड़छाड़ मामले में दो गवाहों पर हमला किया। हमले में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जिसने दम तोड़ दिया। चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है और अन्य आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी है।

पुलिस ने बताया कि जमानत पर रिहा होने के बाद बीते 9 जनवरी को आरोपी पीड़िता के घर में घुसे और धमकाते हुए केस वापस लेने को कहा। पीड़ित परिवार ने इससे इंकार किया तो आरोपियों ने उन्हें बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। 

Web Title: kanpur horror: molestation victim mother beaten to death accused of 5 men out on bail video viral

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे