कंगना रनौत के बॉडीगार्ड पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने कर्नाटक से किया गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 30, 2021 07:29 PM2021-05-30T19:29:36+5:302021-05-30T19:38:43+5:30

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के बॉडीगार्ड कुमार हेगड़े को दुष्कर्म के आरोप में मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

Kangana ranaut bodyguard arrested over alleged rape charges | कंगना रनौत के बॉडीगार्ड पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने कर्नाटक से किया गिरफ्तार

कंगना रनौत के बॉडीगार्ड कुमार हेगड़े को दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। (फाइल फोटो)

Highlightsपीड़िता ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया था पुलिस ने कर्नाटक से आरोपी को गिरफ्तार किया अपनी शादी की तैयारियों में जुटा था आरोपी

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के बॉडीगार्ड कुमार हेगड़े को दुष्कर्म के आरोप में मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हेगड़े को कनार्टक में स्थित उसके गांव से गिरफ्तार किया गया। हेगड़े अपनी शादी के लिए गांव गया था। 

हेगड़े पर आरोप है कि उसने मुंबई की एक ब्यूटिशियन को शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया। जिसके बाद पीड़िता ने मुंबई के डीएन नगर पुलिस स्टेशन में हेगड़े के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी।स्थानीय पुलिस की सहायता से आरोपी हेगड़े को गिरफ्तार किया गया। 

28 अप्रैल से फोन स्विच ऑफ था

कुमार हेगड़े मांड्या जिले के हेग्गादहाली का रहने वाला है। शादी के सिलसिले में अपने गांव गया था और 28 अप्रैल से उसका फोन बंद था। पीड़िता उसके साथ लिवइन में रही थी। पुलिस मामला दर्ज होने के बाद से ही उससे संपर्क करने का प्रयास कर रही थी। 

पीड़िता और उसकी दोस्त के साथ कर्नाटक पहुंची थी पुलिस

हेगड़े की गिरफ्तारी के लिए मुंबई पुलिस अपने साथ पीड़िता और उसकी एक दोस्त के साथ कर्नाटक पहुंची थी। शनिवार को गिरफ्तारी के बाद आरोपी हेगड़े को स्थानीय न्यायालय में भी पेश किया गया था। 

आरोपी ने पीड़िता से लिए थे 50 हजार रुपए

बाद में पुलिस आरोपी हेगड़े, पीड़िता और उसकी दोस्त के साथ ट्रेन से मुंबई लौटी। पीड़िता की दोस्त के मुताबिक, आरोपी ने पीड़िता के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म भी किया था। साथ ही 50 हजार रुपए भी लिए थे।  

आठ साल से एक-दूसरे को जानते हैं दोनों

दोनों एक दूसरे को करीब आठ साल से जानते थे। एक साल पहले आरोपी ने पीड़िता को शादी के लिए प्रपोज किया। जिसके बाद से दोनों लिवइन में रहने लगे। हालांकि बाद में उसने शादी से मना कर दिया और मां की बीमारी की बात कहकर गांव चला गया। 
 

Web Title: Kangana ranaut bodyguard arrested over alleged rape charges

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे