महिला पत्रकार को न्यू अशोक नगर में अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली

By रजनीश | Published: June 23, 2019 04:04 PM2019-06-23T16:04:57+5:302019-06-23T16:04:57+5:30

रात के हमले में अज्ञात बदमाशों की गोली का शिकार हुई मिताली पेशे से पत्रकार हैं।

Journalist Mitali Chandola Shot Attackers Threw Eggs On Car in new ashok nagar | महिला पत्रकार को न्यू अशोक नगर में अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली

महिला पत्रकार को न्यू अशोक नगर में अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली

ईस्ट दिल्ली स्थित न्यू अशोक नगर में शनिवार रात एक महिला पत्रकार को गोली मार दी गई। महिला पत्रकार पर कई गोलियां दागी गई। शिकायतकर्ता मिताली चंडोला ने बताया कि दो नकाबपोश हमलावरों ने पहले उनकी कार के फ्रंट ग्लास पर अंडा फेंका। जब वह नहीं रुकीं तब उन्होंने उनपर दो गोलियां दागी।

मिताली नोएडा स्थित एक मीडिया चैनल में काम करती हैं। इस घटना को धर्मशिला नारायना सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में रात 12 बजकर 30 मिनट पर अंजाम दिया गया।

मिताली के बांह में गोली लगी है फिलहाल वह खतरे के बाहर हैं। पुलिस विभाग के डिप्टी कमिश्नर जसमीत सिंह ने बताया कि पहली नजर में यह केस परिवारिक विवाद से जुड़ा लगता है। पुलिस ने बताया कि हमलावरों का पता लगाने के लिए तलाश और जांच जारी है। 

Web Title: Journalist Mitali Chandola Shot Attackers Threw Eggs On Car in new ashok nagar

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे