जींदः युवती को शादी का झांसा दे कर यौन शोषण और कुकर्म किया, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ वीडियो बनाई, 7 पर मामला दर्ज
By भाषा | Published: August 11, 2022 09:23 PM2022-08-11T21:23:55+5:302022-08-11T21:25:22+5:30
सिद्धार्थ होटल में ले गया जहां कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर उसके साथ कथित दुष्कर्म किया तथा उसकी वीडियो बना ली, फिर उस वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी देकर उसका यौन शोषण करना शुरू कर दिया।
जींदः हरियाणा के जींद जिले में युवती को शादी का झांसा दे कर कथित रूप से यौन शोषण करने तथा कुकर्म करने के मामले में महिला थाना पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि अर्बन एस्टेट निवासी एक युवती ने पुलिस को शिकायत दी है।
सेक्टर सात निवासी सिद्धार्थ ने उसे झांसे में ले कर नजदीकियां बढ़ा ली और शादी का आश्वासन दिया। आरोप है कि सिद्धार्थ उसे एक होटल में ले गया जहां कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर उसके साथ कथित दुष्कर्म किया तथा उसकी वीडियो बना ली, फिर उस वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी देकर उसका यौन शोषण करना शुरू कर दिया। आरोप में कहा गया है कि उसने विवाह से इंकार कर दिया।
किशोरी से बलात्कार के आरोप में पूर्व ग्राम प्रधान गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर जिले के नई मंडी इलाके में एक किशोरी के अपहरण और बलात्कार के आरोप में पूर्व ग्राम प्रधान को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को दर्ज रिपोर्ट के हवाले से बताया कि नई मंडी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 14 वर्षीय छात्रा बुधवार को किताबें लेने अपने गांव से मुजफ्फरनगर शहर गई थी।
आरोप है कि इस दौरान पूर्व ग्राम प्रधान कीर्तन सिंह उसे अपनी मोटरसाइकिल से अगवा करके दूसरे गांव ले गया और उसका कथित तौर पर बलात्कार किया। सूत्रों ने बताया कि इस मामले में आरोपी पूर्व ग्राम प्रधान के खिलाफ बलात्कार तथा यौन अपराधों से बाल संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।