झारखंड में भाजपा नेता की बेटी के साथ हैवानियत, रेप के बाद आंख निकाल पेड़ पर लटकाया शव

By वैशाली कुमारी | Published: June 10, 2021 11:31 AM2021-06-10T11:31:45+5:302021-06-10T11:34:53+5:30

झारखंड के पलामू जिले में 16 साल की लड़की का शव लालिमाती जंगल में बुधवार मिला। उसका शव पेड़ से लटका हुआ था। बताया जाता है कि उसके पिता भाजपा नेता हैं। परिजनों से दोषियों पर लड़की के साथ रेप और फिर उसकी हत्या कर देने का आरोप लगाया है।

Jharlhand BJP leader daughter found hanging from tree with eye gouged out, | झारखंड में भाजपा नेता की बेटी के साथ हैवानियत, रेप के बाद आंख निकाल पेड़ पर लटकाया शव

बीजेपी नेता की बेटी का पेड़ पर लटका मिला शव

Highlightsझारखंड में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना, भाजपा नेता की बेटी की हत्या, रेप का भी आरोप पुलिस के अनुसार लड़की सात जून को सुबह 10 बजे घर से निकलने के लापता थीफिलहाल रेप की पुष्टि नहीं हो सकी है, पुलिस को पोस्टमार्ट रिपोर्ट का है इंतजार

रांची: झारखंड के पलामू जिले के लालिमाती जंगल में एक 16 वर्षीय लड़की का शव पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने कहा कि हत्या से पहले नाबालिग की दाहिनी आंख निकाल दी गई थी और उसका शरीर एक पेड़ से लटका हुआ मिला था। लड़की के परिजनों ने रेप का भी आरोप लगाया है।

पनकी थाना क्षेत्र के बुधबार गांव की रहने वाली लड़की एक स्थानीय भाजपा नेता की बेटी थी। वह 10वीं कक्षा की छात्रा थी। बुधवार शाम स्थानीय श्मशान घाट में बच्ची के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।  वह भाजपा नेता के पांच बच्चों में सबसे बड़ी थी।

अपराध स्थल से बरामद एक मोबाइल फोन के कॉल डेटा रिकॉर्ड (सीडीआर) के प्रारंभिक एनालिसिस से मामले के संबंध में  प्रदीप कुमार सिंह धनुक (23 साल ) को गिरफ्तार किया गया है। धनुक एक विवाहित व्यक्ति है। पुलिस ने कहा कि संदिग्ध धनुक और उसके साथी हो सकते हैं।

सुबह 10 बजे घर से निकलने के बाद लड़की हुई लापता 

लड़की के परिजनों के मुताबिक सात जून की सुबह 10 बजे घर से निकलने के बाद लापता हो गई थी। पनकी थाने के थाना प्रभारी अशोक कुमार ने कहा कि लड़की के परिवार ने मंगलवार को गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी।उन्होंने कहा कि पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। बाद में स्थानीय लोगों ने उसका शव बुधबार गांव के पास जंगल में एक पेड़ से लटका हुआ पाया।

लड़की का शव एक कपड़े से पेड़ से लटका हुआ मिला, उसकी दाहिनी आंख बाहर निकली हुई थी।  अधिकारियों को संदेह है कि अपराधियों ने उसकी हत्या करने से पहले उसे बेरहमी से पीटा और आत्महत्या का मामला बनाने के लिए उसके शरीर को एक पेड़ से लटका दिया।

 बुधवार को उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मेदिनीनगर के मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। लड़की के परिवार का आरोप है कि हत्यारों ने उसका यौन शोषण किया है।

 पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार 

पलामू के पुलिस अधीक्षक (एसपी) संजीव कुमार ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगा कि यह बलात्कार के बाद हत्या का मामला है या नहीं।

एसपी कुमार ने कहा कि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।प्रारंभिक साक्ष्य से संकेत मिलता है कि पीड़िता का किसी व्यक्ति से संबंध रहा होगा।

उन्होंने बताया कि पीड़ित के परिवार ने इसका कड़ा विरोध किया था। कुछ दिन पहले परिवार और पीड़िता के बीच तीखी नोकझोंक और हाथापाई होने की ख़बर सामने आयी है, जिसके बाद पीड़िता लापता हो गई। 

 इस बीच, झारखंड भाजपा के प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि अगर पुलिस जांच, पीड़ित परिवार की शंकाओं को दूर करने में असमर्थ है। तो पार्टी एक स्वतंत्र जांच की मांग करेगी।

Web Title: Jharlhand BJP leader daughter found hanging from tree with eye gouged out,

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे