झारखंड: रेप के बाद गर्भवती हुई 14 साल की नाबालिग, दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
By भाषा | Published: April 13, 2020 05:48 AM2020-04-13T05:48:46+5:302020-04-13T05:48:46+5:30
डॉक्टर से जांच कराने के बाद बालिका को तीन माह का गर्भ होने की जानकारी मिली जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस में की गयी।
झारखंड के पाकुड़ जिले स्थित मालपहाड़ी पुलिस थाना क्षेत्र में पुलिस ने नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के आरोपी एक व्यक्ति को रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मालपहाड़ी थाना क्षेत्र की एक 14 वर्षीया नाबालिग के साथ लगभग चार माह पूर्व उसके मामा के लड़के शुकु शेख ने दुष्कर्म किया था और पीड़िता को द्वारा घटना की जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी थी।
हालांकि, पीड़िता ने कुछ महीने के बाद असहज लगने पर मां को सारी बातें बता दीं। डॉक्टर से जांच कराने के बाद बालिका को तीन माह का गर्भ होने की जानकारी मिली जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस में की गयी।
थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि दर्ज शिकायत के मद्देनजर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।