घरेलू झगड़े से परेशान, मां ने तीन बच्चों के साथ मालगाड़ी के आगे छलांग लगायी, महिला और बेटी की मौत, दोनों बेटे सुरक्षित

By भाषा | Published: August 13, 2020 03:33 PM2020-08-13T15:33:04+5:302020-08-13T15:33:04+5:30

पलामू में विश्रामपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुरजीत कुमार ने बताया कि सबौना गांव निवासी प्रियंका देवी (32) का सुबह में अपने परिवार के सदस्यों से झगड़ा हुआ था। दससे नाराज देवी ने अपने तीनों बच्चों के साथ मालगाड़ी के आगे छलांग लगा दी।

jharkhand domestic quarrel mother jumps ahead goods train three children woman and daughter dead both sons safe | घरेलू झगड़े से परेशान, मां ने तीन बच्चों के साथ मालगाड़ी के आगे छलांग लगायी, महिला और बेटी की मौत, दोनों बेटे सुरक्षित

महिला और उसकी बेटी की मौत हो गई जबकि उसके दोनों बेटे सुरक्षित बच गए।

Highlights देवी और उसकर आठ साल की बेटी की मौत हो गई जबकि दोनों बेटे (छह और तीन साल) बाल-बाल बच गए।रेलवे पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है। रेलवे पुलिस के अनुसार दोनों बच्चों को गंभीर चोट पहुंची है, उसका इलाज चल रहा है। 

मेदिनीनगरः घरेलू झगड़ों से परेशान होकर एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ मालगाड़ी के आगे छलांग लगा दी। दुर्घटना में महिला और उसकी बेटी की मौत हो गई जबकि उसके दोनों बेटे सुरक्षित बच गए।

पलामू में विश्रामपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुरजीत कुमार ने बताया कि सबौना गांव निवासी प्रियंका देवी (32) का सुबह में अपने परिवार के सदस्यों से झगड़ा हुआ था। दससे नाराज देवी ने अपने तीनों बच्चों के साथ मालगाड़ी के आगे छलांग लगा दी।

उन्होंने बताया कि देवी और उसकर आठ साल की बेटी की मौत हो गई जबकि दोनों बेटे (छह और तीन साल) बाल-बाल बच गए। उन्होंने बताया कि रेलवे पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है। रेलवे पुलिस के अनुसार दोनों बच्चों को गंभीर चोट पहुंची है, उसका इलाज चल रहा है। 

सर्पदंश से सगे भाई—बहन की मौत

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले खेजुरी थानाक्षेत्र के लेदुही गांव में सर्पदंश से सगे भाई-बहन की मौत हो गयी है । पुलिस ने गांव वालों के हवाले से बृहस्पतिवार को बताया कि हरेराम चौहान की आठ वर्षीया पुत्री नेहा और उसका छह वर्षीय भाई राज, मां रानी के साथ घर में सो रहे थे।

पुलिस के अनुसार बुधवार रात में किसी समय विषैले सांप ने दोनों को काट लिया। घटना की जानकारी रानी को बृहस्पतिवार सुबह हुई तो वह पड़ोसियों के सहयोग से दोनों को स्थानीय चिकित्सक के पास ले गयी। पुलिस ने बताया कि चिकित्सक ने दोनों बच्चों को अस्पताल रेफर किया। अस्पताल के डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

कच्ची दीवार ढहने से पिता-पुत्र की मौत

उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले के हलियापुर थानाक्षेत्र में भारी बारिश के कारण कच्ची दीवार ढहने से पिता—पुत्र की मौत हो गयी जबकि इस घटना में दो अन्य लोग घायल हुए हैं। थाना प्रभारी अरशद खान ने बृहस्पतिवार को बताया कि 55 वर्षीय राम अचल का कच्चा मकान हलियापुर कस्बे में है।

बुधवार रात भारी बारिश के चलते दीवार ढह गयी, जिसके मलबे में दबकर राम अचल और उनके पुत्र 16 वर्षीय राम हृदय की मौत हो गयी। खान ने बताया कि हादसे में राम अचल की पत्नी बचाना देवी और पुत्री आरती गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

Web Title: jharkhand domestic quarrel mother jumps ahead goods train three children woman and daughter dead both sons safe

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे