झारखंड: गुमला में कुल्हाड़ी से काटे गये दो भाइयों के शव बरामद

By भाषा | Published: August 30, 2020 05:31 AM2020-08-30T05:31:15+5:302020-08-30T05:31:15+5:30

शुक्रवार की रात मृतकों की मां ने दिन भर खाना नहीं खाने के कारण घर खुलवा कर हालचाल लेना चाहा तो अंदर टांगी से कटे दोनों के शव पड़े हुए थे।

Jharkhand: dead bodies of two brothers found in Gumla they were attacked by axe | झारखंड: गुमला में कुल्हाड़ी से काटे गये दो भाइयों के शव बरामद

सांकेतिक तस्वीर (File Photo)

Highlightsपरिजनों ने घटना की सूचना आज पुलिस को दी जिसके आधार पर पुलिस ने प्रारंभिक जांच कर अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है।पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर परीक्षण के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी है।

गुमलागुमला जिले के रायडीह थाना क्षेत्र के पतराटोली गांव के एक मकान से पुलिस ने शनिवार दो भाइयों के कुल्हाड़ी से कटे शव बरामद किए। पुलिस अधीक्षक हृदीप पी. जनार्दनन ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात कुछ लोगों के साथ इन लोगों ने शराब का सेवन किया था जिसके बाद दोनों अपने घर में सोए हुए थे।

आशंका है कि इसी बीच अपराधियों ने कुल्हाड़ी से वार की दोनों की हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इनके परिवार के अन्य सदस्य पास के ही दूसरे मकान में रहते हैं। शुक्रवार दिन भर किसी को कोई शंका नहीं हुई। लेकिन शुक्रवार की रात मृतकों की मां ने दिन भर खाना नहीं खाने के कारण घर खुलवा कर हालचाल लेना चाहा तो अंदर टांगी से कटे दोनों के शव पड़े हुए थे।

परिजनों ने घटना की सूचना आज पुलिस को दी जिसके आधार पर पुलिस ने प्रारंभिक जांच कर अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर दोनों शवों को कब्जे में लेकर परीक्षण के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी है।

पुलिस अधीक्षक जनार्दनन ने दावा किया कि हत्यारों की गिरफ्तारी जल्द ही कर ली जाएगी। भाषा सं इन्दु अर्पणा अर्पणा

Web Title: Jharkhand: dead bodies of two brothers found in Gumla they were attacked by axe

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे