झारखंड में शहीद जवान की 14 साल की बेटी से दो सालों से हो रहा था रेप, आरोपी ASI सस्पेंड

By पल्लवी कुमारी | Published: September 17, 2019 04:57 PM2019-09-17T16:57:41+5:302019-09-17T16:57:41+5:30

पीड़िता की मां ने चास स्थित महिला थाने में शनिवार ( 14 सितंबर) केस दर्ज कराया है। शिकायत दर्ज होने की खबर मिलते ही आरोपी एएसआई राजू सिंह फरार हुआ है। पुलिस को गिरफ्तारी के लिये तलाश रही है। 

Jharkhand ASI suspended for raping dead cop's daughter and blackmailing for video viral | झारखंड में शहीद जवान की 14 साल की बेटी से दो सालों से हो रहा था रेप, आरोपी ASI सस्पेंड

झारखंड में शहीद जवान की 14 साल की बेटी से दो सालों से हो रहा था रेप, आरोपी ASI सस्पेंड

Highlightsआरोपी एएसआई राजू सिंह पूर्व में सिटी थाने में नियुक्त था और फिलहाल नक्सल प्रभावित क्षेत्र महुआटांड थाना में था। एएसआई राजू सिंह पर पिछले दो साल से शहीद की बेटी से दुष्कर्म करने का आरोप है।

झारखंड में बोकारो में पुलिस के एएसआई राजू सिंह पर शहीद की 14 वर्षीय बेटी से रेप करने का आरोप लगा है। आरोप लगने के इस मामले में एएसआई राजू सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। एएसआई राजू सिंह पीड़िता लड़की तकरीबन एक साल के वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा था, जो एएसआई राजू सिंह ने पीड़िता के साथ रेप करते वक्त बनाया था। एएसआई राजू सिंह इस मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद से फरार चल रहा है। 2010 के नक्सली मुठभेड़ में पीड़िता का पिता शहीद हो गया था।  

एएसआई राजू सिंह पर पिछले दो साल से शहीद की बेटी से दुष्कर्म करने का आरोप है। पीड़िता की मां ने चास स्थित महिला थाने में शनिवार ( 14 सितंबर) केस दर्ज कराया है। शिकायत दर्ज होने की खबर मिलते ही आरोपी एएसआई राजू सिंह फरार हुआ है। पुलिस को गिरफ्तारी के लिये तलाश रही है। 

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक पुलिस ने एएसआई राजू सिंह को पूछताछ के लिए बुलाया था लेकिन वो नहीं पहुंचा। सदर अस्पताल मे पीड़िता की मेडिकल जांच भी कराई गई। मामले की जांच के लिये पुलिस एक टीम बनाई है। 

आरोपी एएसआई राजू सिंह पूर्व में सिटी थाने में नियुक्त था और फिलहाल नक्सल प्रभावित क्षेत्र महुआटांड थाना में था। राजू सिंह का शहीद जवान के घर आना-जाना था। राजू जब भी घर आता था तो नाबालिग को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देता था। उसी दौरान ब्लैकमेलिंग की मंशा से वीडियो भी बना लेता था। 

Web Title: Jharkhand ASI suspended for raping dead cop's daughter and blackmailing for video viral

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे