जहानाबादः लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर वीडियो वायरल किया, पुलिस ने एक्शन लेकर दो किया अरेस्ट, जानें मामला
By एस पी सिन्हा | Published: August 14, 2022 05:44 PM2022-08-14T17:44:15+5:302022-08-14T17:45:08+5:30
बिहार में जहानाबाद जिले के गोविंदपुर गांव का मामला है। एसपी दीपक रंजन ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।
पटनाः बिहार में जहानाबाद जिले के गोविंदपुर गांव एक लड़की के साथ पहले सामूहिक दुष्कर्म किया गया और बाद में इस वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। वीडियो सामने आते ही पुलिस एक्शन में आ गई और दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
कहा जा रहा है कि लड़की को पकड़कर कुछ दुष्कर्मियों ने सुदूर खेत में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाया और उसे वायरल कर दिया। हालांकि वीडियो से इसकी पुष्टि नहीं हो पा रही है कि लड़की कौन है? लेकिन एसपी दीपक रंजन ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।
मामले की जांच चल रही है। वायरल वीडियो में पोचू सिंह लूंगी पहने खड़ा दिख रहा है। लड़की जींस पैंट पहनने की तैयारी में है। इसी बीच कोई उसका वीडियो बना रहा है। कपड़ा पहनने के बाद लड़की वीडियो बना रहे शख्स से गिड़गिड़ाते दिख रही है। एसपी ने कहा कि पुलिस के पास अब तक किसी ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए दो लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। उन्होंने बताया कि यह वीडियो 3 से 4 महीने पुराना है। लेकिन फिर भी पुलिस ने वीडियो के माध्यम से दो लोगों को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है।
फिलहाल मामले की जांच चल रही है। इस मामले में गोविंदपुर गांव निवासी रामाधार शर्मा उर्फ पोचू समेत कुछ अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। पोचू सिंह पहले भी दुष्कर्म मामले मामले में जेल जा चुका है।