महिला डॉक्टर सुमेधा शर्मा की प्रेमी जौहर ने मांस काटने वाले चाकू से की हत्या, खुद भी घायल, हालत गंभीर

By शिवेंद्र राय | Published: March 10, 2023 03:03 PM2023-03-10T15:03:33+5:302023-03-10T16:06:14+5:30

जानकारी के अनुसार जौहर और सुमेधा ने जम्मू के गंग्याल के सियोड़ा डेंटल कॉलेज से बीडीएस की पढाई एक साथ की थी। बीडीएस की पढ़ाई के बाद सुमेधा एमडीएस की पढ़ाई के लिए दिल्ली आ गई थी लेकिन दोनो संपर्क में थे। होली की छुट्टी में सुमेधा जम्मू गई हुई थी।

Jammu Female doctor Sumedha's male friend Johar killed her with a meat-cutting knife himself injured | महिला डॉक्टर सुमेधा शर्मा की प्रेमी जौहर ने मांस काटने वाले चाकू से की हत्या, खुद भी घायल, हालत गंभीर

(प्रतीकात्मक तस्वीर)

Highlightsमहिला डॉक्टर सुमेधा की उसके प्रेमी जौहर ने कथित तौर पर हत्या कीदोनों ने गंग्याल के सियोड़ा डेंटल कॉलेज से बीडीएस की पढाई एक साथ की थीघटना के बाद आरोपी जौहर ने भी आत्महत्या का प्रयास किया

जम्मू: जम्मू के जानीपुर क्षेत्र के पंपोश कॉलोनी में 9 मार्च की शाम एक महिला डॉक्टर की उसके प्रेमी ने कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतका की पहचान के तालाब तिल्लो निवासी कमल किशोर शर्मा की पुत्री 26 वर्षीय डॉ. सुमेधा के रूप में हुई है। आरोपी की पहचान भद्रवाह निवासी जौहर के रूप में हुई है। सुमेधा की कथित तौर पर हत्या करने के बाद आरोपी जौहर ने भी आत्महत्या का प्रयास किया। आरोपी जौहर भी पेशे से दंत चिकित्सक है।

समाचार वेबसाइट 'द कश्मीर वाला' की रिपोर्ट के अनुसार,  "जानीपुर पुलिस को 9 मार्च की शाम आरोपी के एक रिश्तेदार का फोन आया कि जौहर ने अपने फेसबुक पेज पर साझा किया है कि वह आत्महत्या कर रहा है क्योंकि वह अपने जीवन से तंग आ चुका है।" सूचना के बाद जानीपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विजय कुमार पुलिसकर्मियों के साथ आरोपी के पंपोश कॉलोनी स्थित घर पहुंचे, जहां उन्हें घर का मुख्य गेट बाहर से बंद मिला।

पुलिस जब घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी तब पाया कि जमीन पर सुमेधा का खून से लथपथ शव पड़ा था और पास में ही जौहर भी घायल पड़ा था। पुलिस दोनो को अस्पताल ले गई जहां सुमेधा को मृत घोषित कर दिया गया। जौहर का इलाज चल रहा है और फिलहाल वह किसी भी तरह का बयान देने की स्थिति में नहीं है। जौहर की हालत ठीक होने के बाद ही डॉ सुमेधा की हत्या के पीछे का असली कारण पता चल पाएगा।

जानकारी के अनुसार जौहर और सुमेधा ने जम्मू के गंग्याल के सियोड़ा डेंटल कॉलेज से बीडीएस की पढाई एक साथ की थी। बीडीएस की पढ़ाई के बाद सुमेधा एमडीएस की पढ़ाई के लिए दिल्ली आ गई थी लेकिन दोनो संपर्क में थे। होली की छुट्टी में सुमेधा जम्मू गई हुई थी। यहां सुमेधा जौहर से मिलने उसके घर पहुंची। दोनों के बीच किसी बात पर झगड़ा हुआ जिसके बाद जौहर ने कथित रूप से जानवरों का मांस काटने वाले चाकू से सुमेधा पर ताबड़तोड़ कई वार किए जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूत्रों के अनुसार ये मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है। हालांकि पुलिस ने अब तक कुछ भी स्पष्ट रूप से नहीं कहा है और जौहर के बयान का इंतजार कर रही है।

Web Title: Jammu Female doctor Sumedha's male friend Johar killed her with a meat-cutting knife himself injured

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे