Jammu and Kashmir ki khabar: पुलवामा में संदिग्ध आतंकवादियों ने सुरक्षा कर्मियों पर की गोलीबारी, पुंछ जिले में मोर्टार का गोला मिला

By भाषा | Published: April 15, 2020 05:00 PM2020-04-15T17:00:17+5:302020-04-15T17:00:17+5:30

लॉकडाउन के बीच आतंकियों के हौसले बुलंद है। वह जम्मू-कश्मीर में लगातार हमला कर रहे हैं। कभी आम नागरिक पर तो कभी भारतीय जवान पर। भारतीय सेना मुहंतोड़ जवाब दे रही है।

Jammu and Kashmir suspected militants opened fire security personnel Pulwama mortar shell found in Poonch district | Jammu and Kashmir ki khabar: पुलवामा में संदिग्ध आतंकवादियों ने सुरक्षा कर्मियों पर की गोलीबारी, पुंछ जिले में मोर्टार का गोला मिला

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में बुधवार को मोर्टार का गोला मिलने से स्थानीय लोगों में खलबली मच गई। (file photo)

Highlightsपुलमवामा के अवंतीपोरा के बरसू इलाके में दोपहर करीब ढाई बजे गश्ती दल पर गोलीबारी की। गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुआ है।सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू कर दिया है।

श्रीनगरः जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में कुछ संदिग्ध आतंकवादियों ने गश्त कर रहे सुरक्षा कर्मियों पर गोलीबारी की। किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने पुलमवामा के अवंतीपोरा के बरसू इलाके में दोपहर करीब ढाई बजे गश्ती दल पर गोलीबारी की। गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू कर दिया है।

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में बुधवार को मोर्टार का गोला मिलने से स्थानीय लोगों में खलबली मच गई। बाद में सुरक्षा बलों ने इसे निष्क्रिय कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि लोगों को मोर्टार का गोला मेंधर कस्बे में मिला जिससे लोगों में डर व्याप्त हो गया। अधिकारियों के अनुसार सेना को सूचित किया गया जिसके बाद उन्होंने इसे निष्क्रिय करके एक बड़े हादसे को टाल दिया। 

जर्मन पुलिस ने आईएस आतंकी होने के संदेह में ताजिकिस्तान के पांच नागरिकों को गिरफ्तार किया

जर्मन पुलिस ने आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट के पांच संदिग्ध सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जो जर्मनी में अमेरिकी सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमले की योजना बना रहे थे। ये सभी ताजिकिस्तान के नागरिक हैं। चार संदिग्धों को बुधवार को विभिन्न अपार्टमेंट में छापा मार कर गिरफ्तार किया गया। एक अन्य ताजिक नागरिक को इससे पहले हिरासत में लिया गया था।

कार्लस्रुहे शहर के अभियोजकों ने बताया कि इन पांचों ने इस्लाम के आलोचक समझे जाने वाले लोगों पर भी कथित रूप से हमले की योजना बनाई थी। अभियोजकों ने कहा कि ये लोग 2019 में आईएस से जुड़े थे। गौरतलब है कि जर्मनी जिहादी संगठनों के निशाने पर रहा है क्योंकि यह इराक और सीरिया में आईएस के खिलाफ गठबंधन सेना में शामिल है तथा उसके सैनिक 2001 से अफागनिस्तान में भी तैनात रहे हैं। 

Web Title: Jammu and Kashmir suspected militants opened fire security personnel Pulwama mortar shell found in Poonch district

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे