इसरो वैज्ञानिक की हत्या, हैदराबाद घर में पाया गया शव, पुलिस को इस बात का है शक

By पल्लवी कुमारी | Published: October 2, 2019 10:15 AM2019-10-02T10:15:17+5:302019-10-02T10:15:17+5:30

इसरो के वैज्ञानिक का एस. सुरेश पिछले 20  सालों से हैदराबाद में रह रहे थे। 20  उनकी पत्नी इंदिर भी साथ ही रहती थी, लेकिन 2005 में उनका तबादला चेन्नई हो गया था।

ISRO scientist found murdered in his apartment in Hyderabad | इसरो वैज्ञानिक की हत्या, हैदराबाद घर में पाया गया शव, पुलिस को इस बात का है शक

इसरो वैज्ञानिक की हत्या, हैदराबाद घर में पाया गया शव, पुलिस को इस बात का है शक

Highlightsएस. सुरेश हत्या के वक्त घर पर अकेले थे। घर का दरवाजा तोड़कर पुलिस जब अंदर पहुंची को पाया कि सुरश वहां मृत थे।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के एक वैज्ञानिक की उनके घर में हत्या कर दी गई है। मृतक वैज्ञानिक का नाम एस. सुरेश (56 वर्षीय) है। जो इसरो के नेशनल रिमोट सेंसिंग सेंटर (एनआरएससी) से जुड़े थे।  एस. सुरेश को किसी अज्ञात बदमाश ने उनके अन्नपूर्णा में स्थित अपार्टमेंट में हत्या की। एस. सुरेश उस वक्त घर पर अकेले थे। 

पुलिस के मुताबिक एक अक्टूबर ( मंगलवार) को सुरेश ने अपने दफ्तर में ना आने की कोई सूचना नहीं दी थी। ऑफिल वालों ने परेशान होकर उनका फोन नंबर लगाया तो वह भी नहीं मिला। जिसके बाद दफ्तर के लोगों ने सुरेश की पत्नी इंदिरा को फोन किया। जो चेन्नई में बैंक में काम करती हैं। जब अपने परिवार वालों के साथ इंदिरा हैदराबाद पहुंची तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। जिसके बाद पुलिस को इस बात की सूचना दी गई। 

घर का दरवाजा तोड़कर पुलिस जब अंदर पहुंची को पाया कि सुरश वहां मृत थे। पुलिस को इस बात का शक है कि सुरश की हत्या की गई है। हत्या के लिए सुरेश के सिर पर किसी चीज से वार किया गया है, जिससे उसकी मौत हुई। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल से उन्हें कुछ सबूत भी मिले हैं। पुलिस फ्लैट में लगे सीसीटीवी कैमरा भी खंगाल रही है। पुलिस के मुताबिक सुरेश पिछले 20  सालों से हैदराबाद में रह रहे थे। 20  उनकी पत्नी इंदिर भी साथ ही रहती थी, लेकिन 2005 में उनका तबादला चेन्नई हो गया था। सुरेश का बेटा यूएस में रहते हैं जबकि बेटी दिल्ली में रहती है। 
 

Web Title: ISRO scientist found murdered in his apartment in Hyderabad

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे