लाइव न्यूज़ :

भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थानः अटेंडेंस 25 प्रतिशत, प्रायोगिक परीक्षा से बाहर, आईआईआईटी एमटेक प्रथम वर्ष छात्र विनय ने प्रोफेसर राजू पर किया चाकू से हमला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 9, 2025 15:38 IST

Indian Institute of Information Technology: अधिकारी ने बताया कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कक्षाओं से अनुपस्थित रहने के कारण छात्र विनय की उपस्थिति केवल 25 प्रतिशत थी। यह घटना सोमवार को हुई।

Open in App
ठळक मुद्देपरिवहन विभाग के एक प्रोफेसर पर चाकू से हमला कर दिया।विनय के पास से दो चाकू बरामद किए गए।प्रोफेसर राजू पर हमला किया था।

नुजिवीडूः नुजिवीडू स्थित भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी) के एम.टेक प्रथम वर्ष के एक छात्र ने प्रायोगिक परीक्षा में शामिल होने की अनुमति न मिलने पर परिसर में एक प्रोफेसर पर कथित तौर पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कक्षाओं से अनुपस्थित रहने के कारण छात्र विनय की उपस्थिति केवल 25 प्रतिशत थी। यह घटना सोमवार को हुई।

पुलिस उपायुक्त केवीवीएनवी प्रसाद ने बताया, ‘‘आईआईआईटी नुजिवीडू के एम.टेक प्रथम वर्ष के एक छात्र ने प्रायोगिक परीक्षा में शामिल होने से मना करने पर परिसर के अंदर परिवहन विभाग के एक प्रोफेसर पर चाकू से हमला कर दिया।’’

उन्होंने बताया कि परिसर के छात्रावास में रहने वाले विनय के पास से दो चाकू बरामद किए गए, जिनमें से एक से उसने प्रोफेसर राजू पर हमला किया था। पुलिस ने बताया कि घायल प्रोफेसर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि विनय को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि छात्र को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीआंध्र प्रदेशPolice
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

क्राइम अलर्टTCS Nashik: आईटी कंपनी कार्यालय में यौन उत्पीड़न और "जबरन धर्मांतरण"?, केंद्रीय मंत्री संजय कुमार ने तेलंगाना डीजीपी से कहा- बैठक बुलाए और...

भारतमासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की दिसंबर 2024 में हत्या, भाई धनंजय ने कहा-हत्या का मामला वापस लेने के लिए दबाव, बदनाम कर रहे?

क्राइम अलर्टछठी कक्षा के नाबालिग छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, आखिर कारण

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार: मुजफ्फरपुर स्थित बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के हॉस्टल से हो रहा था कारतूसों की तस्करी, पुलिस ने किया पर्दाफाश, 200 जिंदा कारतूसों के साथ दो गिरफ्तार

क्राइम अलर्टVIDEO: तांत्रिक के कहने पर गंगा में बेटे को 12 घंटे डुबोए रखा, सांप के डसे नाबालिग ने तोड़ा दम

क्राइम अलर्टबिहार के वैशाली जिले में देवर ने कर दी गर्भवती भाभी की हत्या, मृतका राधा कुमारी का देवर साहिल पटेल के साथ चल रहा था प्रेम प्रसंग

क्राइम अलर्टमां से दोस्ती, परिवार का भरोसा जीता और 10 साल की उसकी बेटी को 3 दरिंदों के हवाले किया, दर्द से चिल्लाने लगी तो नशे की गोली खिलाकर घर छोड़ा?

क्राइम अलर्टBihar Crime: स्कूल गार्ड ने 5 साल के बच्चे का पहले रेप किया, फिर काट डाला गला और गुप्तांग, लाश को हॉस्टल की सीढ़ियों पर फेंका