शादी के लिए लड़की देखने आया था लड़का, घर में अकेला पाकर कर दिया रेप, फिर बनाया वीडियो और...

By अमित कुमार | Published: January 12, 2021 04:24 PM2021-01-12T16:24:57+5:302021-01-12T16:39:31+5:30

शादी से पहले लड़कियों के दिल में अपने होने वाले पति को लेकर कई तरह के अरमान होते हैं। लेकिन गाजियाबाद में लड़की देखने आए एक युवक ने घर में अकेला पाकर अपनी होने वाली पत्नी का ही रेप कर दिया।

india crime latest news woman alleges rape on her fiance in Ghaziabad | शादी के लिए लड़की देखने आया था लड़का, घर में अकेला पाकर कर दिया रेप, फिर बनाया वीडियो और...

प्रतीकात्मक तस्वीर। (फाइल फोटो)

Highlightsएक लड़के ने शादी से पहले ही अपनी होने वाली पत्नी का रेप कर दिया।रेप करने के बाद उसने शादी करने से इनकार कर दिया। लड़की ने इस पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दे दी है।

शादी की बातचीत की शुरुआत पहले फोन पर होती है। फिर लड़के के घरवाले लड़की को देखने की इच्छा जताते हैं। उसके बाद लड़की के घर पर या फिर कहीं बाहर दोनों परिवार के लोग मिलते हैं। शादी के लिए लड़की देखने आए एक लड़के ने अपने ही होने वाली पत्नी का रेप कर उसका वीडियो बना लिया। दरअसल, गाजियाबाद में एक युवती के साथ यह घटना घटी जिसके बाद उसने पुलिस को इसकी जानकारी दी।

गाजियाबाद जिले के आकाश नगर मिशलगढ़ी में रहने वाली एक युवती ने पुलिस को बताया कि उसके होने वाले पति ने उसका रेप किया। पीड़िता के अनुसार जब लड़का उसे देखने के लिए घर आया तो उस समय वह अकेली थी। घर के बाकी सदस्य काम से बाहर गए थे। जिसके बाद लड़के ने उसे अकेला पाकर उसके साथ रेप कर दिया। इतना ही नहीं रेप के बाद लड़के ने अश्लील वीडियो भी बना लिया।

अब लड़का पीड़िता को वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने बताया कि अब आरोपी ने शादी से मना कर दिया है। वहीं विरोध करने पर आरोपी ने अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

Web Title: india crime latest news woman alleges rape on her fiance in Ghaziabad

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे