बिहार: बाहुबली विधायक अनंत सिंह बोले, गिरफ्तारी का डर नहीं, 14 साल से उस घर में नहीं गया जहां AK-47 मिली

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 19, 2019 07:44 AM2019-08-19T07:44:11+5:302019-08-19T07:44:11+5:30

शुक्रवार को बिहार पुलिस की एक टीम ने लदमा गांव स्थित अनंत सिंह के पैतृक घर पर छापा मारकर एके-47 राइफल, मैगजीन, कारतूस और दो हथगोले जब्त किये थे।

Independent MLA from Mokama Anant Singh I am not scared of being arrested | बिहार: बाहुबली विधायक अनंत सिंह बोले, गिरफ्तारी का डर नहीं, 14 साल से उस घर में नहीं गया जहां AK-47 मिली

बाहुबली नेता अनंत सिंह के खिलाफ यूएपीए के तहत मामला दर्ज किया गया है। पु

Highlightsपुलिस से जुड़े सूत्रों ने बताया कि अनंत सिंह को जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा।अनंत सिंह ने कहा, मैं अगले 3-4 दिनों में आत्मसमर्पण करूंगा।

फरार चल रहे बिहार के बाहुबली निर्दलीय विधायक अनंत सिंह ने कहा है कि उन्हें गिरफ्तारी का डर नहीं है। 

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार अनंत सिंह ने कहा,  मुझे गिरफ्तार होने का डर नहीं है। मैं अगले 3-4 दिनों में आत्मसमर्पण करूंगा। मैं पिछले 14 वर्षों से उस घर में नहीं गया तो एके -47 रखने का कोई सवाल ही नहीं है।

बाहुबली नेता अनंत सिंह के खिलाफ यूएपीए के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को इसकी जानकारी दी। मोकामा के विधायक के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधि (निरोधक) अधिनियम (यूएपीए) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

शुक्रवार को पुलिस की एक टीम ने लदमा गांव स्थित उनके पैतृक घर पर छापा मारकर एके-47 राइफल, मैगजीन, कारतूस और दो हथगोले जब्त किये थे। पटना के पुलिस अधीक्षक (देहात) के के मिश्रा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘पुलिस ने विधायक अनंत सिंह की गिरफ्तारी के लिये शनिवार रात को यहां के उनके सरकारी आवास पर छापा मारा लेकिन वह अपने घर पर नहीं थे।’’

छापेमारी के दौरान पुलिस ने फरार विधायक के सहयोगी छोटन सिंह को उनके आधिकारिक आवास से गिरफ्तार किया गया। मिश्रा ने बताया कि छोटन सिंह को आश्रय और संरक्षण देने के आरोप में अनंत सिंह के खिलाफ पटना के सचिवालय पुलिस थाना में अलग प्राथमिकी दर्ज की गयी। छोटन सिंह बारा पुलिस थाने में दर्ज एक आपराधिक मामले में आरोपी है।

एसपी ने बताया कि पुलिस ने विधायक के आधिकारिक आवास से एक तलवार भी जब्त की। उन्होंने बताया कि विधायक के तीन आधिकारिक अंगरक्षकों ने भी सिंह के आवास पर छापेमारी से पहले आत्मसमर्पण कर दिया।

यह पूछे जाने पर कि क्या यह छापेमारी अनंत सिंह को पकड़ने के लिये की जा रही है, इस पर एसपी ने कहा कि इस बारे में वह फिलहाल कुछ नहीं बता सकते हैं। हालांकि पुलिस से जुड़े सूत्रों ने बताया कि अनंत सिंह को जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
 

Web Title: Independent MLA from Mokama Anant Singh I am not scared of being arrested

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे