पुणे में लड़की से बलात्कार और हत्या मामले में मौसा निकला आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

By भाषा | Published: December 8, 2018 06:13 PM2018-12-08T18:13:56+5:302018-12-08T18:13:56+5:30

लड़की बृहस्पतिवार को धयारी इलाका स्थित अपने घर पर मृत पायी गयी थी। बाद में उसके पोस्टमॉर्टम में यह पुष्टि हुई कि उसके साथ बलात्कार किया गया और गला घोंटकर उसकी हत्या की गयी।

in Pune Girl's rape and muder case police arrested Girl's uncle | पुणे में लड़की से बलात्कार और हत्या मामले में मौसा निकला आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुणे में लड़की से बलात्कार और हत्या मामले में मौसा निकला आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

महाराष्ट्र पुलिस ने शनिवार को दावा किया कि उसने शहर में 17 साल की लड़की से बलात्कार और उसकी हत्या का मामला सुलझा लिया और मामले में उसके मौसा को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी पीड़ित का मौसा है और उसे बीती रात को गिरफ्तार किया गया।

लड़की बृहस्पतिवार को धयारी इलाका स्थित अपने घर पर मृत पायी गयी थी। बाद में उसके पोस्टमॉर्टम में यह पुष्टि हुई कि उसके साथ बलात्कार किया गया और गला घोंटकर उसकी हत्या की गयी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘आरोपी की उम्र करीब 30 साल है। वह पीड़ित की मौसी का पति (मौसा) है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।’’

उन्होंने बताया, ‘‘हमें उस पर शक था और इसलिए हमने उस पर नजर रखी। पूछताछ के दौरान उसने अपना अपराध कबूल लिया। घटना बृहस्पतिवार दिन में एक बजे से शाम पांच बजे के बीच की है।’’

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भादंसं की धारा 302 (हत्या), 376 (बलात्कार) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पोक्सो) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

Web Title: in Pune Girl's rape and muder case police arrested Girl's uncle

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे