Madhya Pradesh: इलाज के नाम पर महिलाओं के साथ करता था अश्लील काम, ढोंगी 'नारियल बाबा' गिरफ्तार

By प्रिया कुमारी | Published: July 26, 2020 03:25 PM2020-07-26T15:25:44+5:302020-07-26T15:57:49+5:30

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले से ढोंगी बाबा का मामला सामने आया है। ढोंगी बाबा पर महिला का आरोप है कि उसके साथ अश्लील काम करता था। महिला के शिकायत पर पुलिस ने बाबा को गिरफ्तार कर लिया है।

in MP woman accused to Baba pornographic work with women police arrested | Madhya Pradesh: इलाज के नाम पर महिलाओं के साथ करता था अश्लील काम, ढोंगी 'नारियल बाबा' गिरफ्तार

इलाज के नाम पर महिलाओं के साथ करता अश्लील काम, ढोंगी 'नारियल बाबा' गिरफ्तार

Highlightsमध्य प्रदेश के जबलपुर जिले से ढोंगी बाबा को रेप के मामले में गिरफ्तार किया गया है।बाबा भक्तों को एक नारियल में लोगों की सभी परेशानी दूर करने का दावा करता है।

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले से एक ढोंगी बाबा को रेप के मामले में गिरफ्तार किया गया है। पीड़ित महिला का आरोप है भद्रकाली दरबार के संचालक संजय महाराज उर्फ संजय उपाध्याय धर्म-कर्म की आड़ में गलत काम करता था।महिला का आरोप है उसे नशीला पानी पिलाकर शारीरिक संबंध बनाया गया और फिर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया जाता था। महिला ने बताया कि ढोंगी संजय उपाध्याय के पास अपनी समस्या के सामाधान के लिए जाती थी। 

पीड़ित महिला को 14 नवंबर 2019 को संजय ने पूजा-पाठ के बहाने बुलाया था और दरबार के नीचे बने कमरे में ले गया। उसके बाद पीने के लिए जल दिया और जल के पीने के बाद वह बेहोश हो गई। ढोंगी ने बेहोशी की हालत में बलात्कार किया। जिस महिला ने आरोप लगाया है वह विजयनगर की रहने वाली है। ढोंगी बाबा नारियल बाबा के नाम से मशहूर है, बाबा भक्तों को एक नारियल में लोगों की सभी परेशानी दूर करने का दावा करता है।  

ये बाबा 10 सालों से ये काम कर रहा था और भक्तों को यही झांसा देकर अपना शिष्य बनाता था, जिसमें, महिलाएं, युवतियां, छात्र और सभी वर्ग के लोग शामिल हैं। कुछ दिनों पहले ही ढोंगी बाबा के दरबार के बाहर बुजुर्ग पति पत्नी ने भी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ रखने और उसकी शादी तुड़वाने का आरोप लगाया था। ये बाबा के अपनी पॉपुलैरिटी के लिए अखबारों में कई विज्ञापन भी छपवाता था। 

महिला की शिकायत पर बाबा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। सजंवनी नजर की पुलिस बाबा से पूछताछ के बाद उनकी कुंडली खंगालने में जुटी है। जांच में पता चला कि संजीवनी नगर इलाके में ही अपना आश्रम बना रखा था। ये मामला यहीं तक नहीं रुका जांच में पता चला कि ये बाबा झाड़-फूंक के नाम पर बाबा महिलाओं से मोटी रकम की ठगी भी करता था। फिलहाल ढोंगी बाबा को लेकर यही जानकारी सामने आई है पुलिस और जानकारी पता लगाने की कोशिश कर रही है। 

Web Title: in MP woman accused to Baba pornographic work with women police arrested

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे