MP Ki Taja Khabar: 8 साल की बच्ची के साथ 22 वर्षीय शख्स ने किया रेप, आरोपी गिरफ्तार

By मनाली रस्तोगी | Published: June 6, 2020 10:14 AM2020-06-06T10:14:59+5:302020-06-06T10:14:59+5:30

मध्य प्रदेश के धार जिले में 22 साल के युवक ने कथित तौर पर एक आठ साल की नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया। फिलहाल, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

In Madhya Pradesh 8-year-old girl was allegedly raped by a 22-year-old-man in Dhar district | MP Ki Taja Khabar: 8 साल की बच्ची के साथ 22 वर्षीय शख्स ने किया रेप, आरोपी गिरफ्तार

आठ साल की नाबालिग लड़की के साथ युवक ने किया दुष्कर्म (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Highlightsलॉकडाउन के दौरान भी महिलाओं के खिलाफ कम नहीं हुए अपराधमध्य प्रदेश के धार जिले में एक आठ साल की नाबालिग लड़की के साथ 22 साल के युवक ने कथित तौर पर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

धार: मध्य प्रदेश के धार जिले में एक आठ साल की नाबालिग लड़की के साथ 22 साल के युवक को दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। शुक्रवार को आरोपी ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया था। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने ये भी बताया कि मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।

मालूम हो, लॉकडाउन के बीच दुष्कर्म के मामले कम नहीं हुए हैं। शुक्रवार को महाराष्ट्र के नागपुर जिले के कटोल में एक छात्रावास के अधीक्षक को 14 वर्षीय दिव्यांग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के मामले में गिरफ्तार किया गया। कटोल थाना निरीक्षक महादेव आचरेकर ने कहा कि पीड़िता का घर पर ही जबरन गर्भपात कराने के आरोप में पीड़िता की मां और एक नर्स को भी गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया, 'कक्षा छह में पढ़ने वाली पीड़िता पिछले पांच वर्षों से छात्रावास में रह रही थी। इस साल मार्च से ही छात्रावास के अधीक्षक राजेंद्र कालबंदे (44) ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। जब वह गर्भवती हो गई तो पीड़िता की मां ने सिंधु देहानकर नाम की एक नर्स से अपने घर पर गर्भपात कराया।' गर्भपात के बारे में सूचना मिलने पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया और उनके खिलाफ भादंसं, पॉक्सो अधिनियम और अनुसूचित जाति/जनजाति अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

(भाषा इनपुट भी)

Web Title: In Madhya Pradesh 8-year-old girl was allegedly raped by a 22-year-old-man in Dhar district

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे