75 साल की बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार और बेरहमी से पिटाई, 66 वर्षीय बुजुर्ग सहित तीन आरोपी गिरफ्तार
By प्रिया कुमारी | Published: August 6, 2020 11:11 AM2020-08-06T11:11:01+5:302020-08-06T11:54:55+5:30
केरल से 75 साल की बुजुर्ग महिला के साथ रेप का मामला सामने आया है। बुजुर्ग महिला के साथ रेप बेरहमी से पिटाई की गई महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
केरल के एर्नाकुल जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक 75 साल की बुजुर्ग महिला के साथ रेप किया गया। इतना ही नहीं, बुजुर्ग पीड़िता को बेरहमी से पीटा भी गया, पुलिस ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। बुजुर्ग पीड़िता को प्राइवेट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि महिला का अभी ठीक है।
एनडीटीवी के रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने जिन तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, उनमें 66 साल की एक महिला भी शामिल है। पुलिस ने बताया कि एक आरोपी के घर पर महिला के साथ बलात्कार किया गया। जिला पुलिस के प्रमुख कार्तिक ने कहा, 'एक आरोपी ने महिला का रेप किया वह नशे में था। उसने महिला को बेरहमी से पिटाई की और एक आरोपी के घर पर ही ये सब किया गया। इस घटना में महिला को मानसिक आघात पहुंचा है।'
उन्होंने आगे बताया कि सोमवार को महिला की इमरजेंसी सर्जरी की गई थीं। मेडिकल जांच में पता चला कि महिला के प्राइवेट पार्ट में गहरे जख्म भी आए हैं। साथ ही छाती और पेट के पास कई चोटें हैं अंदरूनी चोटें भी आई हैं। अस्पताल प्रशासन ने पीड़िता का मेडिकल बुलेटिन जारी करते हुए बताया कि पीड़िता की हालत में सुधार है और वह नॉर्मल हो रही हैं।उनकी मानसिक स्थिति में भी सुधार हो रहा है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ जारी है। पुलिस मामले की जांच में लगी है।