30 साल की महिला की उसके पति और ससुराल वालों ने गला घोंटकर की हत्या, नहीं मिला मृतका का शव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: September 6, 2020 07:54 AM2020-09-06T07:54:08+5:302020-09-06T07:54:08+5:30

मुजफ्फरनगर: पुलिस को फिलहाल महिला का शव नहीं मिला है। पुलिस महिला का शव तलाश करने में जुटी है। पति को मामले में मुख्य आरोपी के तौर पर गिरफ्तार कर लिया गया है।

Husband strangles pregnant woman, dead body thrown in Ganga Canal in Muzaffarnagar UP news | 30 साल की महिला की उसके पति और ससुराल वालों ने गला घोंटकर की हत्या, नहीं मिला मृतका का शव

प्रतीकात्मक तस्वीर

Highlightsपुलिस ने हत्या और दहेज के प्रताड़ित करने के आरोप में पति, ससुर, सास और दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।मृतका की शादी चार साल पहले हुई थी और हत्या के वक्त वह गर्भवती थी।

मुजफ्फरनगर:  उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक गर्भवती महिला की गला घोंटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। महिला की हत्या में उसका पति और ससुराल वाले शामिल है। महिला के हत्या के बाद उसके शव को उसके पति और ससुराल वालों ने कथित रूप से गंग नहर में फेंक दिया। 

पुलिस के मुताबिक, महिला के पिता ने मामले में शिकायत दर्ज कराई है। पिता ने कहा है कि उनकी 30 वर्षीय बेटी नेहा की शादी चार साल पहले कमल नाम के शख्स से हुई थी। पिता का आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद से ही उसका पति कमल और  ससुराल वाले उसे दहेज के लिए परेशान करते थे। पिता का कहना है कि इसी बात को लेकर उनकी बेटी की हत्या की गई है। 

पति ने कबूला- पत्नी की हत्या और शव फेंकने की बात

पुलिस के मुताबिक पिता की शिकयात के बाद जब पति कमल से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने पत्नी नेहा की हत्या और उसके शव को गंग नहर में फेंकने की बात कबूल ली है। पुलिस ने पति, ससुर, सास और दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और कमल को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस को नहीं मिला महिला का शव

पुलिस को फिलहाल नेहा का शव नहीं मिला है लेकिन पुलिस तलाश कर रही है। उधर रजभा में शुक्रवार (4 सितंबर) की शाम को एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि महिला की उम्र 25-30 वर्ष के बीच होगी होगी और ऐसा लगता है कि हत्या करके उसके शव को नहर में फेंक दिया गया। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जिसके बाद उसके शव की पहचान की जाएगी। 

Web Title: Husband strangles pregnant woman, dead body thrown in Ganga Canal in Muzaffarnagar UP news

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे