शेम-शेमः युवक एवं उसकी दो चचेरी बहनों को 9 लोगों ने पेड़ से बांधकर सरेआम बेरहमी से पीटा, 5 अरेस्ट

By भाषा | Published: May 16, 2019 03:38 PM2019-05-16T15:38:00+5:302019-05-16T15:38:00+5:30

धार के नगर पुलिस अधीक्षक संजीव मुले ने बताया, ‘‘यह घटना मंगलवार को यहां अर्जुन कॉलोनी में हुई। इस मामले में हमने मुख्य आरोपी सहित पांच लोगों को मंगलवार को गिरफ्तार किया है और बचे हुए तीन-चार आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी है।’’

Hundreds gawk as sisters are tied to tree, molested & beaten for hours in Madhya Pradesh. | शेम-शेमः युवक एवं उसकी दो चचेरी बहनों को 9 लोगों ने पेड़ से बांधकर सरेआम बेरहमी से पीटा, 5 अरेस्ट

इस मामले में मुख्य आरोपी सहित पांच लोगों को मंगलवार को गिरफ्तार किया है और बचे हुए तीन-चार आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी है।

Highlightsसोशल मीडिया में वायरल हुए वीडियो में महिला के पति और अन्य आरोपी इन दोनों बहनों के साथ छेड़छाड़ करते हुए नजर आ रहे हैं।मुले ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ भादंवि की विभिन्न संबंधित धाराओं एवं पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और विस्तृत जांच जारी है। 

धार जिले में मंगलवार को 24 वर्षीय एक युवक और उसकी एक नाबालिग समेत दो चचेरी बहनों को करीब नौ लोगों ने कथित रूप से पेड़ से बांधकर सरेआम बेरहमी से पिटाई कर दी। इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

आरोप है कि यह युवक 22 वर्षीय एक शादीशुदा महिला के साथ भाग गया था और उसकी दो चचेरी बहनों ने इस महिला को अपने भाई के साथ भागने में मदद की थी। इसके बाद बाद महिला के पति ने अन्य लोगों के साथ मिलकर उनकी पिटाई की।

सोशल मीडिया में वायरल हुए वीडियो में महिला के पति और अन्य आरोपी इन दोनों बहनों के साथ छेड़छाड़ करते हुए नजर आ रहे हैं। धार के नगर पुलिस अधीक्षक संजीव मुले ने बताया, ‘‘यह घटना मंगलवार को यहां अर्जुन कॉलोनी में हुई। इस मामले में मुख्य आरोपी सहित पांच लोगों को मंगलवार को गिरफ्तार किया है और बचे हुए तीन-चार आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी है।’’



 

उन्होंने कहा कि यह महिला अपने प्रेमी से साथ कुछ दिनों पहले भाग गई थी। इसके बाद इस महिला के पति अर्जुन कॉलोनी में आठ अन्य आरोपियों के साथ गया और अपनी पत्नी एवं उसके प्रेमी को समझौता करने के बहाने घर से बाहर बुलाया। उसकी पत्नी का प्रेमी और उसकी दो चचेरी बहनें जब बाहर आईं, तब इन आरोपियों ने उन्हें पेड़ से बाँध दिया।

उन्होंने उनकी जमकर पिटाई की और उनसे छेड़छाड़ भी की। मुले ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची और पुलिस ने उन्हें वहाँ से छुड़ाया। उन्होंने कहा कि आरोपियों को संदेह था कि इन दोनों बहनों ने इस महिला को अपने चचेरे भाई के साथ भगाने में मदद की है।

मुले ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ भादंवि की विभिन्न संबंधित धाराओं एवं पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और विस्तृत जांच जारी है। 

Web Title: Hundreds gawk as sisters are tied to tree, molested & beaten for hours in Madhya Pradesh.

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे