ऑनर किलिंग: बिहार में विवाहिता का गला रेतकर घरवालों ने कर दी हत्या, वजह जानकर इंसानित पर उठ जाएगा भरोसा
By एस पी सिन्हा | Published: October 12, 2018 09:00 PM2018-10-12T21:00:21+5:302018-10-12T21:00:21+5:30
बताया जाता है कि इसकी भनक पुलिस को लगी जिसके बाद घर का ताला तोडकर शव को बरामद किया। चरपोखरी थाने की पुलिस ने आरोपित पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
पटना,12 अक्टूबर: बिहार के भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के गडहनी बाजार स्थित महाजन टोला मुहल्ले में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। घरवालों के मना करने के बाद भी शादी करने पर एक युवती की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद परिजन शव छोड़ कर घर में ताला बंद कर भाग निकले।
बताया जाता है कि इसकी भनक पुलिस को लगी जिसके बाद घर का ताला तोडकर शव को बरामद किया। चरपोखरी थाने की पुलिस ने आरोपित पिता को गिरफ्तार कर लिया है। मृत रेखा कुमारी उर्फ पुतुल कुमारी गड़हनी बाजार के महाजन टोला निवासी मुन्ना साह की बेटी थी। उसने चार दिन पहले युवती ने सिकरहट्टा थाना क्षेत्र के एक गांव के लडके से कोर्ट में शादी की थी जो परिवार को नागवार गुजरा। घर वाले लडकी को मनाकर अपने घर ले आये और गुरुवार की देर शाम उसकी गला रेतकर हत्या कर दी गई।
हालांकि, चरपोखरी के थानाध्यक्ष विश्वजीत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। लडकी के पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गडहनी थाना क्षेत्र के महाजन टोला निवासी मुन्ना साह की पुत्री रेखा कुमारी उर्फ पुतुल कुमारी ने चार दिन पहले पीरो कोर्ट में शादी रचाई थी। लडकी का सिकरहट्टा के एक लडके के साथ कई माह से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
लड़की के परिजन शादी के लिए तैयार नहीं थे। इधर लडकी के पिता व मां ने शादी के बाद उसे बहला कर घर बुलाया और उसकी हत्या कर दी। रेखा शादी के बाद अपने घर कैसे आई यह एक अहम सवाल है? आखिर जब परिजन से नाराज होकर युवती ने शादी रचाई तो चार दिनो में ही वह मायके कैसे आई? यह लडके से पूछताछ के बाद ही राज खुल पायेगा। फिलहाल पुलिस मृतका के पिता से पूछताछ कर रही है। पुलिस लडके की तलाश कर रही है।