महिला का 12वीं में पढ़ने वाले लड़के के साथ अवैध संबंध का शक, पंचायत ने गले में जूतों की माला डालकर दी ये सजा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 22, 2019 04:56 PM2019-08-22T16:56:04+5:302019-08-22T16:56:04+5:30

पीड़ित महिला जिसके साथ लड़के के अवैध संबंध का दावा किया जा रहा है वो बिहार की रहने वाली है। महिला शादीशुदा है। महिला के दो बच्चे भी हैं। 

Haryana's Karnal Gram panchayat order Women and minor boy beats garlanded with shoes | महिला का 12वीं में पढ़ने वाले लड़के के साथ अवैध संबंध का शक, पंचायत ने गले में जूतों की माला डालकर दी ये सजा

महिला का 12वीं में पढ़ने वाले लड़के के साथ अवैध संबंध का शक, पंचायत ने गले में जूतों की माला डालकर दी ये सजा

Highlightsकुछ लोगों का दावा है कि महिला का पति ट्रांसजेंडर है। महिला रामलीला में काम करती है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित परिवार का दावा है कि गांव वालों ने लड़के और महिला को जबरन पीटा है।

हरियाणा के करनाल में एक युवक और महिला को अवैध संबंध के आरोप में जमकर पिटाई की गई है। पिटाई करने के बाद उनके गले में जूतों का माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया गया है। महिला और युवक के साथ ये सब गांव के पंचायत के निर्देश के बाद किया गया है। युवक के पिता ने पुलिस से इस मामले की शिकायत की है। 

गांव वालों के मुताबिक महिला को धक्के मारकर गांव से निकाला गया है। डीसीपी राजीव कुमार ने न्यूज एएनआई से बात करते हुये कहा है कि उन्हें इस मामले की जानकारी मिली है और जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच में जो दोषी पाया जायेगा,उसे सजा जरूर मिलेगी। 

डीसीपी राजीव कुमार ने कहा है कि युवक को अगर किसी तरीके की मेडिकल सुविधा की जरूरत होगी तो वह भी हम देंगे। उन्होंने बताया कि ऐसा दावा किया कि इस वारदात का घटना वीडियो वायरल हुआ है लेकिन अभी तक अधिकारियों ने वीडियो को देखा नहीं है। 

पीड़ित परिवार का दावा है कि गांव वालों ने लड़के और महिला को जबरन पीटा है और उनका वीडियो भी बनाया है। पंचायतों का कहना है कि लड़का सिर्फ 12वीं में पढ़ाई करता है। महिला जिसके साथ उसका अवैध संबंध है वो बिहार की रहने वाली शादीशुदा महिला है। महिला के दो बच्चे भी है। 

वहीं कुछ लोगों का दावा है कि महिला का पति ट्रांसजेंडर है। महिला रामलीला में काम करती है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Web Title: Haryana's Karnal Gram panchayat order Women and minor boy beats garlanded with shoes

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे