सोनीपत से भटककर जींद पहुंचीं दो लड़कियां, 18 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म और 17 वर्षीय लड़की के साथ अश्लील हरकत, ऐसे भागी...

By भाषा | Published: September 27, 2022 06:20 PM2022-09-27T18:20:33+5:302022-09-27T18:22:26+5:30

सोनीपत निवासी 17 और 18 साल की दो लड़कियों ने महिला थाना पुलिस को दी अलग-अलग शिकायतों में बताया कि 22 सितंबर को वे सोनीपत से गोहाना के लिए बस में सवार हुई थीं लेकिन गलती से जींद बस अड्डे पर पहुंच गईं।

haryana Two girls reach Jind wander Sonipat rape 18-year old girl and indecent act 17-year old girl ran away police | सोनीपत से भटककर जींद पहुंचीं दो लड़कियां, 18 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म और 17 वर्षीय लड़की के साथ अश्लील हरकत, ऐसे भागी...

घटना के बारे में किसी को बताए जाने पर लड़कियों को बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी।

Highlightsखुद को पुलिसकर्मी बताने वाले व्यक्ति ने लड़कियों को सुरक्षा का आश्वासन दिया और उन्हें महिला कॉलेज के निकट कैफे में ले गया। 18 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म किया और 17 वर्षीय लड़की के साथ कथित पुलिसकर्मी के दोस्त ने अश्लील हरकत की।घटना के बारे में किसी को बताए जाने पर लड़कियों को बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी।

जींदः सोनीपत से भटककर जींद पहुंचीं दो लड़कियों में से एक के साथ बलात्कार और एक के साथ छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि सोनीपत निवासी 17 और 18 साल की दो लड़कियों ने महिला थाना पुलिस को दी अलग-अलग शिकायतों में बताया कि 22 सितंबर को वे सोनीपत से गोहाना के लिए बस में सवार हुई थीं लेकिन गलती से जींद बस अड्डे पर पहुंच गईं।

उन्होंने पुलिस को बताया कि वापसी का साधन न होने पर देर शाम तक वे बस अड्डे पर रहीं और उसी दौरान एक व्यक्ति उनके पास पहुंचा तथा उसने खुद को सहायक पुलिस निरीक्षक राजेश बताया। उन्होंने कहा कि उसके साथ एक युवक और भी था। शिकायत के अनुसार, खुद को पुलिसकर्मी बताने वाले व्यक्ति ने लड़कियों को सुरक्षा का आश्वासन दिया और उन्हें महिला कॉलेज के निकट कैफे में ले गया।

वहां उसने 18 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म किया और 17 वर्षीय लड़की के साथ कथित पुलिसकर्मी के दोस्त ने अश्लील हरकत की। उन्होंने घटना के बारे में किसी को बताए जाने पर लड़कियों को बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। पुलिस ने बताया कि महिला थाना पुलिस ने दोनों लड़कियों की शिकायत पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

दिल्ली में विमान परिचारिका से किसी परिचित ने किया बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

दक्षिण दिल्ली के महरौली इलाके में एक विमान परिचारिका से उसके घर में किसी परिचित ने कथित रूप से बलात्कार किया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। उसने कहा कि आरोपी हरजीत यादव खानपुर का निवासी है तथा इलाके में किसी राजनीतिक दल का प्रखंड अध्यक्ष है, उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) चंदन चौधरी ने कहा कि रविवार को बलात्कार के बारे में महरौली थाने में पीसीआर कॉल आई और जब पुलिस मौके पर पहुंची तब पीड़िता ने बताया कि हरजीत नशे की हालत में उसके घर पर आया और उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने किसी तरह आरोपी को कमरे में बंद कर दिया और फिर उसने हेल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल किया।

विमान परिचारिका के अनुसार वह हरजीत को करीब डेढ़ महीने से जानती थी। चौधरी ने कहा कि उसकी शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 

Web Title: haryana Two girls reach Jind wander Sonipat rape 18-year old girl and indecent act 17-year old girl ran away police

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे