हरियाणा: महिला ने पति और बेटी को जहर देकर मारा, खुद दी जान, ससुर ने कहा कि बहू का रिश्ता अन्य मर्द के साथ था

By भाषा | Published: June 13, 2020 07:01 PM2020-06-13T19:01:28+5:302020-06-13T19:01:28+5:30

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में महिला ने पति और बेटी को जहर देकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दिया। ससुर ने कहा कि बहू का रिश्ता अन्य मर्द के साथ था।

Haryana Kurukshetra crime murder Woman killed poison husband and daughter herself father-in-law said relationship other man | हरियाणा: महिला ने पति और बेटी को जहर देकर मारा, खुद दी जान, ससुर ने कहा कि बहू का रिश्ता अन्य मर्द के साथ था

जांच अधिकारी जय करण ने शनिवार को कहा कि महिला और उसके कथित प्रेमी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। (file photo)

Highlightsमहिला के ससुर की शिकायत के आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।उन्होंने महिला पर जहरीला पदार्थ खाने से पहले उनके 50 साल के बेटे और पोती के खाने में जहर देने का आरोप लगाया।शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उसकी बहू का एक व्यक्ति के साथ विवाहेतर संबंध था और इससे पति-पत्नी में अक्सर झगड़े होते थे।

कुरुक्षेत्रःहरियाणा में कुरुक्षेत्र के एक गांव में 45 वर्षीय महिला ने कथित तौर पर अपने पति और किशोरी बेटी को जहर दे दिया। उन्हें जहर देने के बाद महिला ने आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि उन तीनों की अस्पताल में मौत हो गई। महिला के ससुर की शिकायत के आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है जिसमें उन्होंने महिला पर जहरीला पदार्थ खाने से पहले उनके 50 साल के बेटे और पोती के खाने में जहर देने का आरोप लगाया।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उसकी बहू का एक व्यक्ति के साथ विवाहेतर संबंध था और इससे पति-पत्नी में अक्सर झगड़े होते थे। बीते नौ जून को जब महिला के पति को इस बारे में पता चला, तो उसने और उसकी 18 वर्षीय बेटी ने भी महिला को समझाने की कोशिश की कि वह जो भी कर रही थी वह गलत है।

बाद में, इस मुद्दे पर दंपति के बीच झगड़ा शुरू हो गया और महिला ने कथित रूप से अपने पति के साथ मारपीट की। पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम को महिला ने कथित तौर पर रात के खाने में जहर मिलाया और अपने पति और बेटी को खिलाने के बाद खुद भी खा लिया। कुछ देर बाद घर से बाहर गया ससुर जब घर पहुंचा तो उसे तीनों अचेत हालत में पड़े मिले।

पुलिस ने कहा कि शिकायतकर्ता ने अपने छोटे बेटे और अन्य रिश्तेदारों को बुलाया जो उन्हें अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान तीनों की मौत हो गई। जांच अधिकारी जय करण ने शनिवार को कहा कि महिला और उसके कथित प्रेमी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि आगे की जांच चल रही है।

संपत्ति विवाद: सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी ने पत्नी की हत्या के बाद खुदकुशी की

संपत्ति को लेकर झगड़े में एक सेवानिवृत्त पुलिस ने पत्नी की हत्या करने के बाद खुद भी कथित तौर पर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि पूर्व सहायक उप निरीक्षक पोन्नन(68) ने अपनी पत्नी सेवानिवृत हेड कांस्टेबल के लीला(72) पर डंडे से प्रहार किया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

पुलिस ने कहा, “हमें स्थानीय लोगों ने घटना के बारे में जानकारी दी और हम एंबुलेंस लेकर घटनास्थल पर पहुंचे। महिला को अस्पताल ले जाने के दौरान पोन्नन ने घर के पीछे स्थित एक पेड़ से फांसी लगा ली।” पुलिस ने बताया कि महिला की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्होंने बताया कि दोनों पति-पत्नी आमने-सामने बने दो घरों में अलग-अलग रहते थे और उनमें अक्सर संपति को लेकर विवाद होता रहता था।”

Web Title: Haryana Kurukshetra crime murder Woman killed poison husband and daughter herself father-in-law said relationship other man

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे