हरियाणा: वर्दी हुई शर्मसार, धमकी दे पहले मां से किया बलात्कार, फिर नाबालिग बेटी के साथ किया ये काम
By भारती द्विवेदी | Published: June 13, 2018 08:55 AM2018-06-13T08:55:39+5:302018-06-13T08:55:39+5:30
आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के अलावा और भी धाराओं में केस दर्ज हुआ है। साथ ही उसे निलंबित कर दिया गया है।
नई दिल्ली, 13 जून: हरियाण के कैथल से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। एक एएसआई पर महिला के साथ कई बार रेप करने का आरोप लगा है। पीड़िता के मुताबिक ना सिर्फ महिला से रेप किया है बल्कि उसकी नाबालिग बेटी से छेड़खानी भी की है। कैथल के गुहला की रहने वाली महिला ने एएसआई के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है- कुछ साल पहले किसी मामले को लेकर वो एएसआई से मिली थी। जिसके बाद वो उसके घर आने लगा। पिछले दो साल से वो उसके साथ बलात्कार कर रहा है। यही नहीं आरोपी ने मेरी 14 साल की बेटी से भी जबर्दस्ती करने की कोशिश की थी। जब मैंने इस बात का विरोध किया तो एएसआई ने मुझे धमकी देते हुए कहा कि वो उसे किसी मामले में फंसा देग।
खबर के अनुसार आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के अलावा और भी धाराओं में केस दर्ज हुआ है। कैथल के पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी ने इस मामले में बात करते हुए कहा है कि आरोपी एएसआई के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे निलंबित कर दिया गया है। मंगलवार (12 जून) को दोनों ही पीड़िताओं को बयान दर्ज कराने के लिए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया था। बयान दर्ज कराने के बाद दोनों के मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें!