पति के सामने लुटती रही पत्नी की आबरू, देखने के सिवा कुछ ना कर पाया

By पल्लवी कुमारी | Published: January 17, 2018 05:31 PM2018-01-17T17:31:34+5:302018-01-17T17:34:38+5:30

हरियाणा के फरीदाबाद में बदमाशों ने गैंगरेप के बाद महिला को गड्ढे में फेंका और घर से लूट गए लाखों।

Haryana faridabad 6 pep ole gang rape with women front of husband and robbed | पति के सामने लुटती रही पत्नी की आबरू, देखने के सिवा कुछ ना कर पाया

पति के सामने लुटती रही पत्नी की आबरू, देखने के सिवा कुछ ना कर पाया

हरियाणा में एक हफ्ते में तीन गैंगरेप से पहले ही पूरा प्रदेश दहल गया है। इसके बाद भी यहां फरीदाबाद में पत्नी का पति के सामने गैंगरेप किया गया। यहां एक घर में 6 बदमाशों ने पति और नौकर को बंधक बनाकर महिला के साथ गैंगरेप किया। रेप के बाद छ: बदमाश  घर से नकदी और गहने भी लूट कर ले गए। इतना ही नहीं बदमाशों ने लूट और गैंगरेप के बाद महिला को घर के पीछे एक गड्ढे में फेंक दिया।

पुलिस के मुताबिक घटना सोमवार 15 जनवरी की है। मामला फरीदाबाद के बल्लभगढ़ का है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस से 6 बदमाशों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है। महिला ने यह भी बताया  कि बदमाशों में उसका एक दूर का रिश्तेदार भी था। महिला ने पुलिस को चार बदमाशों की पहचान करके भी बताई है। 

पुलिस के मुताबिक घर से बदमाश डेढ़ लाख नकदी और  3 लाख रुपए के गहने लेकर भागे हैं। पुलिस ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करवाने का आश्वासन दिया है। 

Web Title: Haryana faridabad 6 pep ole gang rape with women front of husband and robbed

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे