हरियाणा: पिता ने नाराजगी के चलते बेटे पर चलाई गोली, रिश्तेदारों को लेकर हुआ था बवाल

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Published: January 29, 2019 01:35 PM2019-01-29T13:35:00+5:302019-01-29T13:35:00+5:30

घर में विवाद के चलते पिता ने अपने ही बेटे पर गोली चला दी,यह मामला हरियाणा के भिवानी जिले के सुधीवास गांव का है

Haryana: Due to father's displeasure, the bullet fired on son, due to not calling relatives dead shot | हरियाणा: पिता ने नाराजगी के चलते बेटे पर चलाई गोली, रिश्तेदारों को लेकर हुआ था बवाल

हरियाणा: पिता ने नाराजगी के चलते बेटे पर चलाई गोली, रिश्तेदारों को लेकर हुआ था बवाल

हरियाणा के भिवानी जिले के सुधीवास गांव में घर के आपसी विवाद की वजह से पिता ने अपने ही बेटे पर गोली चलाई। दरअसल घर में कार्यक्रम के चलते रिश्तेदारों को न बुलाने की वजह से आरोपी पिता ने इस घटना को अंजाम दिया। आरोपी पिता का नाम ताराचन्द और बेटे का नाम धर्मेन्द्र था। यह मामला बीते शनिवार(26जनवरी)  का है।

क्या था पूरा मामला

कार्यक्रम के दौरान धर्मेंन्द्र घर में सभी रिश्तेदारों का स्वागत सत्कार कर रहा था। उसी दौरान धर्मेन्द्र के पिता को पता लगा की कुछ रिश्तेदारों को निमंत्रण नहीं दिया गया था। आरोपी पिता ने निमंत्रण वाली बात को लेकर धर्मेन्द्र को काफी खरी-खोटी सुनाई। घर के सभी सदस्यों और रिश्तेदारों ने ताराचन्द को काफी समझाया। लेकिन पिता ने एक न सुनी और बंदूक निकालकर अपने ही बेटे पर ही फायर कर दिया।

हादसे के दौरान गोली लगने के बाद धर्मेन्द्र जमीन पर गिर गया। लोगों ने ताराचन्द के घायल बेटे को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करा दिया। मगर डॉक्टर ने उसे मृतक घोषित कर दिया था। आरोपी पिता ने मृतक को गांव में एक जोहड़ के पास बने कमरे में छुपा दिया था। जब धर्मेन्द्र की पत्नी को इस बात का पता लगा तो उसने  कानून व्यवस्था से मदद मांगी।

मृतक की पत्नी ने कराई एफआईआर दर्ज

जब धर्मेन्द्र की पत्नी को अपने पति की मौत का पता चला तो अपने ससुर और 12 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने मृतक की लाश को उसी स्थान से जब्त किया और पोस्टमार्टम के लिए भिवानी भेज दिया। पुलिस इस पूरे मामले की जांच बारीकी से कर रही है। अभी तक सभी आरोपीयों को नहीं पकड़ा गया है। पुलिस रिपोर्ट के दौरान घरवालों की इसमें कोई बड़ी चाल बताई जा रही है। अभी हादसे से जुड़े कुछ आरोपियों को पकड़ लिया है।        

Web Title: Haryana: Due to father's displeasure, the bullet fired on son, due to not calling relatives dead shot

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे