फर्जी जज बन 4 महीने में 40 लोगों को ठगा, ज्यादातर महिलाओं को बनाता था शिकार

By पल्लवी कुमारी | Published: September 24, 2018 06:26 PM2018-09-24T18:26:52+5:302018-09-24T18:26:52+5:30

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि अब तक वह दिल्ली-एनसीआर के लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी कर चुका है। 

Gurugram Police arrested Kedarnath Sagar, a fake Telangana judge | फर्जी जज बन 4 महीने में 40 लोगों को ठगा, ज्यादातर महिलाओं को बनाता था शिकार

फर्जी जज बन 4 महीने में 40 लोगों को ठगा, ज्यादातर महिलाओं को बनाता था शिकार

नई दिल्ली, 24 सिंतबर: गुरुग्राम पुलिस ने एक फर्जी जज को गिरफ्तार किया है। ये लोगों को अपने जाल में फंसाकर उनका फायदा उठाता था। गिरफ्तार जज खुद को तेलंगाना का जज बताता था।  गुरुग्राम पुलिस ने उसे 24 सितंबर को गिरफ्तार किया है। 

4 महीने में 40 लोगों को बनाया शिकार

गुरुग्राम पुलिस के मुताबिक नौकरी दिलवाने और लोगों के अटके प्रशासनिक कार्य करवाने के लिए वह लोगों से दो से पॉंच लाखों रुपये ऐंठता है। पुलिस के मुताबिक उसने चार महीने में तकरीबन 40 लोगों को अपने जाल में फंसा चुका है। 40 लोगों में अधिकार शिकार हुई महिलाए हैं। 



हैदराबाद का है मूल निवासी 

फर्जी जज की पहचान केदारनाथ सागर के रुप में हुई। केदारनाथ सागर हैदराबाद का मूल निवासी है। वह फर्जी पहचान के साथ  गुरुग्राम के हेरीटेज मैक्स सोसायटी में रह रहा था। जहां आस-पास के लोग यही जानते थे कि वह  तेलंगाना के एक कोर्ट का जज है। गुरुग्राम की सेक्टर-14 पुलिस ने इस गिरफ्तार किया है। 

ऐसे हुआ खुलास

गुरुग्राम पुलिस के मुताबिक, आरोपी लोगों को ईडब्ल्यूएस फ्लैट दिलाने का भी झांसा देता था। पुलिस के पास इसी बात की शिकायत मिली थी। जिसके लिए वह ज्यादातर महिलाओं को अपना शिकार बनाता था। हाल ही में उसने गुरुग्राम के सेक्टर-102 में ईडब्ल्यूएस फ्लैट दिलाने का झांसा दिया था। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि अब तक वह दिल्ली-एनसीआर के लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी कर चुका है। 
 

Web Title: Gurugram Police arrested Kedarnath Sagar, a fake Telangana judge

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे