लाइव न्यूज़ :

मेला से लौट रही थीं 14 और 16 वर्ष की 2 नाबालिग बहन, आरोपी ने स्कूटर से घर छोड़ने को कहा, फिर सुनसान जगह ले जाकर 3 दोस्त ने किया सामूहिक बलात्कार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 17, 2025 20:50 IST

Gumla: दोनों बहनें अत्रकोटा क्षेत्र में पहुंचीं तो उनके घर के पास रहने वाला एक युवक वहां मौजूद था और उसने दोनों को अपने स्कूटर से घर छोड़ने की पेशकश की।

Open in App
ठळक मुद्दे14 और 16 वर्ष की दो लड़कियां सिसई क्षेत्र में एक गांव के मेले में शामिल होने के बाद घर लौट रही थीं।लड़कियां दोपहिया वाहन पर बैठ गईं तो युवक उन्हें एक सुनसान इलाके में ले गया।पीड़िता की मां ने रविवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

Gumla: झारखंड के गुमला जिले में दो नाबालिग बहनों के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया गया, जिसके बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। यह घटना शनिवार रात भरनो थाना क्षेत्र में उस वक्त घटी, जब 14 और 16 वर्ष की दो लड़कियां सिसई क्षेत्र में एक गांव के मेले में शामिल होने के बाद घर लौट रही थीं।

उन्होंने बताया, ‘‘जब दोनों बहनें अत्रकोटा क्षेत्र में पहुंचीं तो उनके घर के पास रहने वाला एक युवक वहां मौजूद था और उसने दोनों को अपने स्कूटर से घर छोड़ने की पेशकश की।’’ भरनो पुलिस थाना प्रभारी कंचन प्रजापति ने कहा, ‘‘जब लड़कियां दोपहिया वाहन पर बैठ गईं तो युवक उन्हें एक सुनसान इलाके में ले गया, जहां उसके दोस्त (पहले से ही) इंतजार कर रहे थे और उन्होंने बारी-बारी से लड़कियों के साथ बलात्कार किया।’’ पीड़िता की मां ने रविवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) तथा यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। प्रजापति ने बताया कि इसके बाद पुलिस ने भरनो थाना क्षेत्र के तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि जांच जारी है और इसमें शामिल अन्य लोगों को पकड़ने के लिए कई स्थानों पर छापेमारी की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीझारखंडPoliceगैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकफ सिरपः एसटीएफ की गिरफ्त में अभिषेक और शुभम, 15 दिन से तलाश कर रहे थे अधिकारी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश में भेजते थे दवा

क्राइम अलर्टBallia Crime News: मौसी के घर आता था आफताब, बहन को अगवा कर किया दुष्कर्म, 2 दिन बाद पुलिस ने कराया मुक्त?

क्राइम अलर्टGoa Nightclub Fire: भगोड़े अपराधियों को वापस लाना आसान नहीं

क्राइम अलर्टहॉरर आंकड़े, 2023 में 15 वर्ष और अधिक उम्र की 1 अरब से अधिक महिलाओं ने बचपन में यौन हिंसा झेली, 60.8 करोड़ अंतरंग साथी की गई हिंसा की शिकार

ज़रा हटकेपटना में पुलिस की गाड़ी का गलत U-Turn, महिला ने बीच सड़क ट्रैफिक नियमों की दिलाई याद

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टअरुणाचल प्रदेश: 1,000 फुट गहरी खाई में ट्रक, सवार थे 22, 18 की मौत, 3 लापता और 1 जीवित

क्राइम अलर्टDelhi: छापेमारी में मिले 2016 में बैन हुए 500-1000 के नोट, 3.5 करोड़ रुपये के नोट बरामद; हिरासत में कई लोग

क्राइम अलर्टTelangana: शादी के लिए बेटी के बॉयफ्रेंड को बुलाया घर, क्रिकेट बैट से पीट-पीटकर की हत्या

क्राइम अलर्टGoa Fire Tragedy: थाईलैंड से लूथरा ब्रदर्स की पहली तस्वीर आई सामने, हिरासत में लिए गए दोनों आरोपी; जल्द होगी भारत वापसी

क्राइम अलर्टUP News: प्राइवेट हॉस्पिटल में मौत, सरकारी अस्पताल के बाहर लाश छोड़ गए कर्मचारी